दबंगई साबित करने के लिए दबंगों ने दवा सेल्समैन को मारी गोली,पुलिस को मौके से असलहा बरामद

मुरादाबाद के पीलीकोठी स्थित मॉडल शॉप के सामने गाली का जवाब देने पर कार सवार हमलावरों ने दवा सेल्समैन को गोली मार दी और कार से भाग निकले। घायल सेल्समैन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी। हमलावर नहीं मिले लेकिन पुलिस ने एक लाइसेंसी असलहा बरामद किया है। पुलिस की जांच में आया कि अपनी दबंगई साबित करने के लिए दबंगों ने गोली चलाई है। काली मंदिर लालबाग गली नंबर एक मुगलपुरा निवासी सेल्समैन सचिन प्रजापति (23) मंडी चौक रेती मोहल्ला में दवा की दुकान पर काम करता है। रविवार की रात दुकान बंद होने पर वह बाइक से पीलीकोठी स्थित मॉडल वाइन शॉप के समीप रुका था।

उसके साथ दुकान मालिक भी स्कूटी से घर जा रहे थे। वॉइनशॉप के नजदीक सचिन अपने दोस्त को देखकर फ्रेंडशिप विश किया। इस बीच शराब पी रहे कार सवार दबंग बीच में बोल पड़े। दबंगों ने गाली देते हुए कहा कि फ्रेंडशिप के बदले क्या लोगे। सचिन ने विरोध जताया तो एक दबंश ने असलहा निकालकर तत्काल गोली चला दी। गोली सेल्समैन के हाथ को पार करते हुए निकल गई। घटना के बाद हमलावर कार पर सवार हुए और भाग निकले। घायल ने घटना से तत्काल पुलिस को अगवत कराया। दुकान मालिक ने घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने मौके का मुआयना कर घायल सेल्समैन से दोनों हमलावरों के बारे में जानकारी ली।

इस मामले में सेल्समैन के भाई अनिल प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध हमलावर के घर दबिश दी। हमलावर के नहीं मिलने पर पुलिस ने उसका लाइसेंसी असलहा कब्जे में ले लिया है। पुलिस की छानबीन में आया कि घायल युवक हमलावरों को पहले से जानता नहीं था। हमलावरों ने फ्रेंडशिपविश करने पर सेल्समैन को अपशब्द बोले। सेल्समैन ने जवाब दिया तो वे सहन नहीं कर सके और खुद को दबंग साबित करने के लिए गोली चलाई। पुलिस का दावा है कि हमलावर शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाएंगे। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000