पिता से नाराज बेटे ने अपने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के हरदोई में रिश्तों के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिता के गाली देने से मना करने पर एक शख्स ने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है। मामला हरदोई जिले में कोतवाली बिलग्राम के गुरौली गांव का है। गांव में सिरदार का परिवार रहता है। सिरदार के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा चंडिका अपने परिवार के साथ अलग रहता है। जबकि अन्य बेटे सिरदार के साथ ही रहते हैं। कुछ दिन पहले बंटवारे को लेकर  चंडिका की अपने पिता सिरदार से कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात चंडिका शराब के नशे में घर आया था और अपने पिता से गाली गलौज कर रहा था। सिरदार ने उसे गाली गलौज करने से मना किया।

जिसपर चंडिका ने अपनी पत्नी सुंदरी, बेटे शैलेंद्र, अरुण और सोनू के साथ पिता पर हमला कर दिया। सिरदार को बचाने के लिए परिवार के अन्य लोग भी आ गए. इस दौरान दूसरा बेटा ब्रह्मपाल (35) झोंपड़ी में चारपाई पर सो रहा था। तभी चंडिका ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं चंडिका और उसका परिवार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल सिरदार को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सिरदार की तहरीर पर बेटे चंडिका, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000