नमाज पढ़कर लौट रहे कारोबारी को 3 गोलियां मारींःहत्यारे ने वीडियो जारी किया, बोला- पीटा था, इसलिए मार डाला

मुरादाबाद में टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे वह मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नकाबपोश हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की, जिनमें से तीन गोलियां कारोबारी की पीठ में लगीं।

गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया। भाई ने भागकर अपनी जान बचाई। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कारोबारी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी ने एक वीडियो जारी किया। इसमें वह पिस्टल दिखाते हुए कह रहा है कि कारोबारी ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। कमरे में बंद कर पिटाई की थी। उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे कारोबारी से जान का खतरा था, इसलिए यह कदम उठाया।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना कुंदरकी कस्बे की है।

घात लगाकर बैठा था नकाबपोश बदमाश

पुलिस के मुताबिक, कुंदरकी कस्बे में ब्लॉक के पास रहने वाले अनीस अहमद पाशा (48) की पाकबड़ा कस्बे में टायर की एजेंसी है। शुक्रवार को उन्होंने घर पर रोजा इफ्तार किया। नमाज अदा करने मस्जिद गए। रात करीब 9.20 बजे वह अपने भाई नफीस और बच्चों के साथ नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे।

घर से कुछ दूरी पर एक नकाबपोश हमलावर घात लगाए बैठा था। जैसे ही वे पहुंचे, हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अनीस अहमद पाशा जमीन पर गिर पड़े, जबकि भाई ने भागकर जान बचाई।

परिजन आनन-फानन में अनीस अहमद पाशा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

हत्या के बाद आरोपी ने जारी किया वीडियो

घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो सामने आया। वह अपना नाम मोहम्मद अरमान बता रहा था। वीडियो में वह घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कह रहा है कि उसने अनीस पाशा को 3-4 गोलियां मारी हैं।

वीडियो में वह वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी दिखा रहा है। उसका आरोप है कि अनीस पाशा ने कस्बे की ताजमहल बिल्डिंग में हुए चुनाव के दौरान उसके साथ मारपीट की थी। चोरी का आरोप लगाकर उसे कमरे में बंद कर पीटा गया था।

आरोपी को तलाश रहे, टीमें दबिश दे रहीं…

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया-

” नमाज अदा कर घर लौट रहे टायर कारोबारी अनीस पाशा पर बदमाश ने फायरिंग की थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000