प्रतापगढ़। जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ और पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के खिलाफ गवाह को धमकाने का केस दर्ज

प्रतापगढ़। कुंडा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुलशन यादव और उनके भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा किया गया है।आरोप है कि मुकदमे में गवाही से रोकने के लिए गुलशन यादव ने पीड़ित को धारदार हथियार के बल पर अगवा करने और जान से मारने का प्रयास किया और जेल में बंद अपने भाई छविनाथ से फोन पर धमकी भी दिलवाई।

कुंडा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और राजाभैया के खिलाफ सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव और उनके भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा किया गया है। आरोप है कि मुकदमे में गवाही से रोकने के लिए गुलशन यादव ने पीड़ित को धारदार हथियार के बल पर अगवा करने और जान से मारने का प्रयास किय और जेल में बंद अपने भाई छविनाथ से फोन पर धमकी भी दिलवाई।

विधानसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव और उनके भाई सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ गवाह को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मानिकपुर थाने में दर्ज इस मुकदमे में दोनों नेताओं के खिलाफ एससीएसटी की धाराएं भी लगाई गई हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। छविनाथ यादव जेल में बंद हैं। गुलशन यादव सपा के कार्यवाहक जिलाध्य का कामकाज देख रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी अर्जुन पुत्र रामलखन ने रविवार रविवार को कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव और सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव सहित अन्य के खिलाफ एससीएसटी, जान से मारने के प्रयास, अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में अर्जुन ने कहा कि उसने छविनाथ के खिलाफ 2021 में एससीएसटी, जान से मारने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे में गवाही न देने के लिए उसके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए पैसे का लालच भी दिया जा रहा है।

मुकदमे में गवाही 28 अगस्त को होनी थी। इसके पहले 25 अगस्त को गुलशन यादव अपने चार साथियों के साथ काली फार्च्यूनर गाड़ी से उसके घर पर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। आरोप है कि मुकदमे में गवाही न देने के लिए दबाव बनाया और फोन मिलाकर जेल में बंद छविनाथ से बात कराया। छविनाथ यादव ने धमकी दी और कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद मान नहीं रहे हो तुमको जान से मरवा देंगे। आरोप है कि गुलशन यादव ने धारदार हथियार के बल पर उसको जबरन गाड़ी में लाद दिया और हत्या करने के लिए ले जाने लगे। ग्रामीणों के पहुंचने पर हल्ला मचने पर धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000