सपा विधायक जाहिद बेग उत्तरप्रदेश सपा विधायक के आवास पर युवती ने की खुदकुशी, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले By Pratibha Rajdar Last updated Sep 9, 2024 1,160 उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सपा विधायक के आवास पर एक युवती ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके। इसके लिए दो डॉक्टरों की एक पैनल बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद विधायक के आवास और आसपास के इलाके में गहरी चिंता और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। भदोही 1,160 Share