फुटबॉल खिलाड़ी ने प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, दोस्त के साथ प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक फुटबॉल खिलाड़ी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक कर अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। पुलिस ने प्रेमी मोहित सैनी और उसके दोस्त ओमकार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना का खुलासा किया है।

दरअसल, मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव का है। यहां 25 दिसंबर को एक शादीशुदा महिला का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने मृतका के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी, जिसका शव खेतों में फेंक दिया और आरोपी फरार हो गए। महिला पिछले दो साल से आरोपी मोहित सैनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ रहने के दौरान मृतक अंजलि की अपने पति से बातचीत और मुलाकात होने लगी थी, जिसके साथ वह पहले रहती थी।

आरोपी मोहित के काफी समझाने के बाद भी अंजलि नहीं मानी तो उसने महिला से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या करने का फैसला किया और प्लान बनाया। फिर हत्या करने के बाद परिजनों के मुताबिक वह दूसरी लड़की से शादी कर लेगा। इसके बाद अपने दोस्त ओमकार के साथ मिलकर युवक ने महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया।

मामले में SP ने कही ये बात…

एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी मोहित सैनी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। इसके अलावा वह फुटबॉल खिलाड़ी भी है। मोहित सैनी ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले अंजलि अपने पति सद्दाम के साथ उसके घर पर किराए पर रहने आई थी। मोहित के घर में अन्य किराएदार भी रहते हैं। अंजलि का पति दिल्ली में एक होटल में काम करता है। वह कई महीनों से घर नहीं आता था।

OTT सीरीज देखकर बनाया हत्या का प्लान…

ऐसे में उसके और अंजलि के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर शुरू हो गया। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे थे. इसी बीच आरोपी को पता चल कि महिला अपने पति के संपर्क में आ गई है। इसी के चलते उसने हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि मशहूर ओटीटी सीरीज है, उसी सीरीज को देखने के बाद उसने यह योजना बनाई और अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000