प्रयागराज में मशहूर कोचिंग संचालक से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जलाने की दी धमकी

संगम नगरी प्रयागराज में एक कोचिंग संचालक से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने, नहीं देने पर जान से मारने और संस्थान को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक की शिकायत पर शहर के जार्जटाउन थाने में चार नामजद और पंद्रह से बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अज्ञात आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है।

यह घटना प्रयागराज के बालसन चौराहे के पास स्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग संस्थान की है। कोचिंग संचालक विवेक कुमार का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उनके संस्थान में आते हैं और लाखों रुपये के रंगदारी मांगने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हैं। पहले भी पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

कोचिंग संचालक से एक करोड़ की रंगदारी…

एफआईआर के मुताबिक दस सितंबर को शाम करीब सवा छह बजे बीस की संख्या में लोग कोचिंग संस्थान पहुंचे। यहां संचालक विवेक कुमार से मुलाकात की और उनसे कहा कि कई बार कहने के बावजूद उन्होंने पचास लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी। इसके बदले अब एक करोड़ रूपये की रंगदारी देनी होगी। हफ्ते भर में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। एक युवक ने डंडे से हमला करने की कोशिश की और साथ ही पेट्रोल डालकर संस्थान को जलाने की भी धमकी दी।

संचालक विवेक कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 131, 308 (4), 352 और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है। युवकों के कोचिंग संस्थान पहुंचने का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

कोचिंग संचालक विवेक कुमार और ऑफिस इंचार्ज प्रिया का आरोप है कि लगातार हो रही इस घटना से कोचिंग में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बेहद डरे हुए हैं। आरोपी इतने दबंग किस्म के हैं कि धमकी के बाद पहुंची पुलिस से भी उलझे रहे। आरोप है कि मंगलवार को हुई इस घटना से डरकर तमाम स्टूडेंट आज बुधवार को पढ़ाई के लिए कोचिंग नहीं पहुंचे। कोचिंग संचालक विवेक यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000