पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा मौके का फायदा उठाकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश की अमेठी में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद हुई है। बदमाश ने एक सप्ताह पहले हत्या के मुकदमे मे सुलह करने का दबाव बनाने के लिए विपक्षी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

दरअसल, ये पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का है जहां देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित शातिर बदमाश संदीप यादव अपने एक अन्य साथी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने मुसाफिरखाना की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने रसूलाबाद जंगल के पास घेराबंदी शुरू कर दी। तभी सामने से एक बाइक आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश संदीप सिंह के पैर में गोली लगी और वो वही गिर पड़ा। जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बदमाश के पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। बदमाशों ने हत्या के मुकदमें में दबाव बनाने के लिए मोहद्दीपुर गांव के रहने वाले सुनील सिंह के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गिरफ्तार बदमाश संदीप यादव पुत्र बासदेव सुल्तानपुर जिले के बन्धुवाकला थाना क्षेत्र के करकरहिया गांव का रहने वाला है। घायल बदमाश का मुसाफिरखाना सीएचसी में इलाज चल रहा है जबकि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000