शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, मंडप में दूल्हा करता रहा इंतजार

राजस्थान बूंदी जिले में शादी से पहले दुल्हन का प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। वहीं इधर दूल्हा दुल्हन का मंडप पर इंतजार करते रह गया। आखिरकार जब सुबह से शाम हो गई दुल्हन नहीं आई तो शक होने पर दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार पर दबाव बनाया तो सारा राज सामने आ गया। दुल्हन के परिवार के लोग दुल्हन के कुछ देर में आने की बात कहते हुए कई घंटों तक दूल्हे को धोखे में रखते रहे।

पुलिस थाने के बाहर पहुंची बारात…

इधर आक्रोशित दूल्हे के परिवार और दूल्हा नैनवा थाने पर पहुंचे और पूरी बारात थाने के बाहर जमा हो गई और दुल्हन को बरामद करने की मांग की, दुल्हन बरामद नहीं होने की दिशा में खर्च हुए लाखों रुपए वापस लेने की भी मांग की गई। इधर दुल्हन के पिता ने भी नैनवा थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंडप में दूल्हा कर रहा था दुल्हन का इंतजार…

पीड़ित दूल्हे के परिजनों ने बताया कि यह मामला बूंदी जिले के नैनवा शहर का है, जहां एक दुल्हन विवाह से पहले रात के अंधेरे घर से एक अन्य युवक के साथ फरार हो गई। गौरतलब है कि टोंक जिले में रेगर समाज के सम्मेलन में बारातियों को दुल्हन का बेसब्री से इंतजार था, जब सम्मेलन के सारे कार्यक्रम समाप्ति की ओर जा रहे थे और दूल्हे दुल्हन के फेरे पर बैठने का समय हो रहा था। तब पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। बारातियों ने दुल्हन के पिता को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं मिले।

आठ दिनों से चल रही थी शादी की रस्में…

दुल्हन के परिवार के लोगों ने दुल्हन फरार होने के बाद सम्मेलन से भी दूरी बना ली थी। वहीं दूल्हे के परिवारजनों का फोन भी अटेंड नहीं कर रहे थे। लगातार बार-बार कोशिश करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इधर दूल्हा सामूहिक विवाह सम्मेलन में बैठा रहा अन्य नव विवाहित जोड़ों का तो विवाह संपन्न हो गया, लेकिन उसकी दुल्हन नहीं आने के चलते वह मंडप पर बैठा रहा। पूरा कार्यक्रम संपन्न हो गया तो दूल्हा और दूल्हे के परिवार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आठ दिनों से शादी की रसमें बड़े धूमधाम से निभाई जा रही थी। जिस पर एकदम से पानी फिर गया। दूल्हे के परिवार ने शादी के लिए लाखों रुपए खर्च भी किए थे।

दुल्हन वापिस आई तो कर लेंगे शादी…

दुल्हन के परिवार की ओर से दुल्हन की फरारी की खबर पहुंचाई गई तो दूल्हे के परिवार ने पूरे मामले की जानकारी तुरंत सम्मेलन की समिति को दी। जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी हर संभव मदद करेंगे। इसके बाद, बारातियों को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का सुझाव दिया गया, ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके। दूल्हे की मौसी और बुआ ने भी यह जताया कि यदि दुल्हन वापस आ जाती है, तो वे शादी करने के लिए तैयार हैं।

दुल्हन के पिता ने दर्ज करवाई भगा ले जाने की रिपोर्ट…

मामला बढ़ने पर दुल्हन के पिता ने नैनवा थाने में युवक द्वारा उनकी बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में कहा है कि मेरी बेटी निवासी देईपोल दरवाजा वार्ड नं. 13 अंबेडकर सर्किल को टोडापोल दरवाजा निवासी एक युवक भगा ले गया। यह अपराधी पूर्व में एक युवती के अपहरण कांड में भी सहयोगी रहा है। नैनवा थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000