औरंगाबाद में बस नहीं रोका तो कंडक्टर की पीट-पीटकर हत्या, दो गांवों के बीच तनाव

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद से मॉब लिंचिंग की खबर सामने रही है। जहां बस नहीं रोकने को लेकर हुए विवाद में कुसहा गांव के दस से पंद्रह की संख्या में ग्रामीणों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसहा गांव के पास जीटी रोड की है।

औरंगाबाद में कंडक्टर की हत्या…

घटना के बाद सढ़ैल गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के सामने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उन्हें भी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

बस नहीं रोकने पर फूटा गुस्सा…

बताया जाता है कि मंजय सिंह औरंगाबाद से धनबाद जाने वाली एक बस में कंडक्टर का काम करते थे। शुक्रवार को जब वह बस लेकर चले थे तो कुछ लोगों ने बस को रुकवाया, परंतु मंजय सिंह ने बस को नहीं रोका गया। इसी बात को लेकर आज रविवार की सुबह जब बस औरंगाबाद से धनबाद के लिए चली तो गांव के के आकाश कुमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बस को रुकवाया और उन्हें उतार दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी जिससे कंडक्टर की मौत हो गई।

सड़क जाम कर गिरफ्तारी की मांग… 

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के ही सढ़ईल गांव निवासी स्वर्गीय रामाकांत सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार सिंह के रुप में की गई है। जब तक इनके गांव सढ़ैल के लोग पहुंचते तब तक पिटाई करने वाले सभी लोग फरार हो गए। ग्रामीणों ने कंडक्टर को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

“बस कंडक्टर की पिटाई से मौत हुई है. घटना की सूचना पाते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने बुझाने की कोशिश की। फिलहाल घटना में शामिल लोग फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है।”

तीन दिनों के भीतर मॉब लिंचिंग की दूसरी घटना…

गौरतलब है कि औरंगाबाद में तीन दिनों के अंदर मॉब लिंचिंग की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व गुरुवार को ओबरा के बेल गांव के 40 की संख्या में लोगों ने प्रिंस कुमार की भी हत्या लाठी डंडे से पीट पीटकर कर दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000