बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर की गई हत्या, साइकिल से आए दो लड़कों ने सीने में गोली मारकर हुए फरार

बरेली। साइकिल से आये। बाइक पर सवार छात्र को गोली मारी और हत्या के बाद साइकिल से ही फरार हो गए। ये चौंकाने वाली घटना यूपी के बरेली जिले की है। बरेली जिले के भमोरा थानाक्षेत्र में हाईस्कूल के एक छात्र की एक व्यक्ति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आंवला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि भमोरा थानाक्षेत्र के गिलौरा का सूर्यांश उर्फ टीटू (16) रविवार दोपहर ढाई बजे अपने बड़े भाई दिव्यांश उर्फ नितिन के साथ मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने बल्लिया के पेट्रोल पंप पर गया था। उन्होंने बताया कि लौटते समय मोटरसाइकिल सूर्यांश चला रहा था, उसी बीच रास्ते में साइकिल सवार दो लड़कों में से एक ने सूर्यांश को गोली मार दी। मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टिया आपसी रंजिश बताई जा रही है, लेकिन अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही हत्या का स्पष्ट कारण बताया जा सकेगा।

सीओ ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। बड़े भाई नितिन ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने वाहन से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मिश्रा के अनुसार पुलिस ने नितिन से वारदात को लेकर पूछताछ की। नितिन ने पुलिस को बताया कि गोली गांव के रुद्र ने चलाई, जबकि उसके साथ नीरज खड़ा था। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। नितिन ने जिला अस्पताल में बताया कि हत्यारोपियों के परिवार वालों ने 10 साल पहले उनके ताऊ राजवीर की भी हत्या की थी, लेकिन तब समझौता हो गया था। नितिन के अनुसार तभी से आरोपी नाराज थे। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। भमोरा थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000