नरायनापुर गांव में लगी भीषण आग; 64 झोपड़िया जलकर हुई राख, 21 मवेशी जिंदा जले

गाजीपुर। नरायनापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से 29 परिवारों की 64 झोपड़ियां व उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। एक गाय व 20 बकरियां जिंदा जल गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। झोपड़ियों के जलने के चलते सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। लेखपाल उपेंद्र कुमार शर्मा ने क्षति का आकलन कर मुआवजा के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।

64 झोपड़ियां जलकर हुआ खाक…

मंगलवार सुबह के वक्त सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान सुवंश यादव की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते एक-एक कर आग 64 झोपड़ियों को अपने आगोश में ले ली। आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि किसी की हिम्मत पास जाने की नहीं हो पा रही थी। ग्रामीण अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

आग से सुवंश, डब्लू, बबलू, संतोष, मनोज, भोला, शिवकुमार, अरविन्द, प्रमोद, अशोक, राधा, पारसनाथ, कपिलदेव, विजय, अशोक, रवि, गोरख, घूरहू, राधेश्याम, सुनील, अनिल, बद्री, कृति, विश्वनाथ, पप्पू, श्रवण, आशीष, दीपक और हरिवंश की झोपड़ी, अनाज, कपड़ा, साइकिल, बाइक, डीजल इंजन समेत अन्य घरेलू सामान जल गया।

समय पर नहीं पहुंचता अग्निशमन दल…

रेवतीपुर क्षेत्र में बांड क्षेत्र होने के कारण झोपड़ियां अधिक रहती हैं। पशुपालक इन रिहायशी झोपड़ियों में खुद रहने के साथ ही पशुओं को भी बांधते हैं। इन क्षेत्रों में आग लगने के बाद सूचना देने पर जमानियां से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचती है। दूरी 25 से 30 किमी होने के कारण गाड़ी के पहुंचने तक सबकुछ जल जाता है। सेवराई तहसील में भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे काफी नुकसान यहां के ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। आग से हर साल लाखों की फसल जल जाती है। तीन तहसील में ही अभी तक फायर स्टेशन संचालित है। नजदीक होने के कारण जमानियां से गाड़ी भेजी गई थी। दूरी की वजह से गाड़ी पहुंचने में समय लगता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000