घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में गेहूं के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका By Khulasa India News Desk Last updated Apr 3, 2025 508 प्रतापगढ़। लालगंज ने रोडवेज बस स्टैंड पीछे गेहूं के खेत में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। घटना की वजह व आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के धारूपुर रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पीछे गुरुवार की देर शाम गेहूं के खेत में लोगों ने 30 वर्षीय एक महिला का शव देखा। लोगों की सूचना पर सीओ रामसूरत सोनकर और प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव मयफोर्स पहुंचे। पुलिस की जांच में महिला की गला दबाकर हत्या व उसके शव को खेत में फेंकने की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वजह जानने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। शव देखने के बाद प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए हैं। स्वाट टीम भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा। अपराध 508 Share