एक अधेड़ की ईंट से कूचकर हत्या, बरामदे और सीढ़ियों पर मिले खून के छींटे

राजधानी लखनऊ के निगोहां में एक अधेड़ की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच के लिए पुलिस व फोरेंसिक टीमों ने जांच की। हत्या का परिजनों को कोई पता नहीं चला है। पुलिस इन बातों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरहिया गांव में एक अधेड़ की ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई।

मृतक का शव उसके घर से 100 मीटर दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर निगोहां पुलिस के साथ ही डीसीपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है साथ ही घटनास्थल पर डाग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट दस्ते को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायबरेली बछरांवा के कलुईखेड़ा निवासी सुंदर उर्फ मामा (45) अपने बहनोई राजाराम के यहां बीते 20 वर्षों से रह रहा था। मृतक का विवाह नहीं हुआ था। शुक्रवार रात सुंदर खाना खाकर सोया हुआ था। रात में अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर बरामदे में सो रहे अधेड़ की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और हत्यारों ने शव को घर से करीब 100 मीटर दूर एक बाग में फेंक दिया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना निगोहां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर डीसीपी विनीत जायसवाल एसीपी नितिन सिंह भी पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट दस्ते को बुलाया गया। डीसीपी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है।

मृतक जहां बाहर बरामदे में सोया हुआ था और घर की छत सहित कई जगहों पर खून के छीटें पड़े थे और शव घर के बगल में एक बाग में मिला। पुलिस के मुताबिक घर में कई लोग थे लेकिन इतनी बड़ी वारदात हो गई और घरवालों को भनक तक नही लगी। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000