लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर

लखनऊ को जल्द नया विधानसभा भवन मिल सकता है। गोमती नगर के सहारा शहर में कमल की आकृति जैसा नया विधानसभा परिसर बनाने की तैयारी है। यह परिसर करीब 200 एकड़ में बनेगा। इसमें विधानसभा, विधान परिषद और संयुक्त सत्र के लिए अलग-अलग भवन होंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले साल निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इसे आधुनिक सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। भवन का वास्तुशिल्प कमल की आकृति जैसा होगा। यह भारतीय संस्कृति और उत्तर प्रदेश की पहचान को दर्शाएगा।

डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

नई इमारत में 700 सदस्यों की क्षमता वाला विधानसभा सदन और 200 सदस्यों की क्षमता वाला विधान परिषद सदन बनाया जाएगा। दोनों सदनों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होगी।

संयुक्त सत्र के लिए 1000 सीटों का हॉल

नए विधानसभा परिसर में विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र के लिए 1000 सीटों का बड़ा हॉल बनाया जाएगा। यहां बड़े सरकारी कार्यक्रम और विशेष आयोजन भी हो सकेंगे।

5 हजार से ज्यादा वाहनों की पार्किंग

परिसर में 5,000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, प्रशासनिक कार्यालय और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

अगले वर्ष शुरू हो सकता है निर्माण

प्रस्ताव के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। इसे उत्तर प्रदेश में आधुनिक प्रशासनिक ढांचे और राजधानी लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है।

राजधानी को मिलेगा नया आर्किटेक्चरल लैंडमार्क

यह परियोजना केवल नया विधानसभा भवन नहीं होगी, बल्कि लखनऊ के लिए एक नया आर्किटेक्चरल लैंडमार्क भी बनेगी। आधुनिक डिजाइन, विशाल परिसर और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यह भवन उत्तर प्रदेश की नई प्रशासनिक सोच और भविष्य की आवश्यकताओं का प्रतीक होगा।

भवन कमल की पंखुड़ियों की तरह

उत्तर प्रदेश के नए विधान भवन के मॉडल को ऊपर से देखने पर मुख्य विधानसभा भवन कमल की पंखुड़ियों की तरह दिखाई देगा। इस परिसर में केवल विधानसभा ही नहीं, बल्कि आधुनिक सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, विधायक हॉस्टल, और वीवीआईपी प्रशासनिक ब्लॉक भी शामिल होंगे। इस नए सदन में 700 विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

इसके साथ ही प्रत्येक जिले के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग चर्चा की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। लखनऊ विकास प्राधिकरण कंसलटेंट और आर्किटेक्ट के माध्यम से इसका नक्शा और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करा रहा है। एलडीए ने तीन डिजाइन शासन को भेजी थी और कमल के फूल के आकार वाली डिजाइन को फाइनल किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000