गोरखपुर में कोतवाली पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 5 लाख की अफीम के साथ दो शातिर तस्कर धराए

गोरखपुर: गोरखपुर जनपद में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ अपनी पैनी नजर और कड़ा प्रहार दिखाया है। कोतवाली पुलिस और लखनऊ-गोरखपुर STF की संयुक्त टीम ने गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास RPF ग्राउंड में देर रात एक सनसनीखेज ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दो शातिर अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई शहर में नशे के काले कारोबार पर बड़ा झटका मानी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर चला ऑपरेशनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देश पर चलाए जा रहे

अपराधियों की गिरफ्तारी तेज

वहीं इस अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में  और स्थानीय पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। देर रात 13 मई 2025 को, मुखबिर से ये पक्की सूचना मिली कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास कुछ संदिग्ध लोग भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया और रात 11:55 बजे दुर्गाबाड़ी चौकी क्षेत्र में RPF ग्राउंड के पास दो तस्करों को धर दबोचा।

कौन हैं पकड़े गए तस्कर?

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान पवन सिंह (30 वर्ष) और खुशबू कुमारी साव (30 वर्ष) के रूप में हुई। पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के खगाईनागर गांव का रहने वाला है, जबकि खुशबू कुमारी मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वर्तमान में बिहार के नरकटियागंज में रहती है। पुलिस ने पवन सिंह के कब्जे से 3.5 किलोग्राम और खुशबू कुमारी के पास से 3 किलोग्राम अफीम बरामद की।

कुल 6.5 किलोग्राम अफीम की यह खेप इतनी बड़ी थी कि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 5 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई। पवन सिंह का आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में पता चला कि पवन सिंह कोई नया खिलाड़ी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से बरेली के बहेरी थाने में मु.अ.सं. 0981/2018 के तहत मारपीट, छेड़छाड़, तोड़फोड़ और घर में घुसकर अपराध करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, खुशबू कुमारी का यह पहला दर्ज अपराध है, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह के काले धंधे में शामिल थी।

कैसे चला ऑपरेशन?

गौरतलब है कि एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। रात के अंधेरे में गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास RPF ग्राउंड को चारों तरफ से घेर लिया गया। जैसे ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, पुलिस और STF की चुस्त टीम ने उन्हें दबोच लिया। ऑपरेशन में शामिल 19 सदस्यीय टीम में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, STF लखनऊ के निरीक्षक दीपक सिंह और रिजवान, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, आशीष कुमार पांडेय, दीपशिखा रंजन, प्रगति सिंह सहित कई अन्य जांबाज शामिल थे।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांचबरामद अफीम के आधार पर कोतवाली थाने में मु.अ.सं. 0113/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह अफीम कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। साथ ही, तस्करों के अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। बता दें कि यह कार्रवाई गोरखपुर पुलिस की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। SSP राज करन नैय्यर ने कहा, नशे का कारोबार समाज के लिए अभिशाप है। हम ऐसे तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000