महीने भर में सांप ने विकास को 5 बार काटा, क्या वाकई नागिन लेती है बदला, झप जाती है आंख में फोटो

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया।यहां 24 वर्षीय विकास दुबे को एक ही सांप ने महीने भर में पांच बार काटा। यहां तक कि विकास अपनी जान बचाने के लिए मौसी के घर चला गया। सांप वहां भी पहुंच गया और पांचवीं बार काट लिया। इस घटना को कुछ लोग सांप के बदले से जोड़ रहे हैं। क्या वाकई ऐसा है कि सांप बदला लेते हैं।

पुरानी फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाया जाता है कि सांप के जोड़े में से किसी एक को मार दें तो दूसरा कातिल को ढूंढकर बदला लेता है। खासकर नागिन और बदले वाली कहानी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जाती है। दावा किया जाता है कि नागिन और नाग की आंख में कातिल की तस्वीर देखकर उसे ढूंढ लेती है। हालांकि विज्ञान के मुताबिक इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है।

साइंस के मुताबिक सांप प्रतिशोधी अथवा बदला लेने वाले स्वभाव के नहीं होते।टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के मुताबिक सांप बदला लेते हैं।इस दावे का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।अदरअसल सांप का दिमाग इतना विकसित ही नहीं है कि वो किसी चीज को याद रख सके।आंख में फोटो वाले दावे का भी कोई आधार नहीं है।

जब किसी सांप को मारते हैं तो उसके गुदा द्वार से एक तरह का केमिकल निकलता है।ऐसे में यह संभव है कि अगर आसपास कोई सांप हो तो उस केमिकल की गंध से उसकी तरफ खिंचा चला आए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बदला लेने के लिए आया है।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह बस संयोग है कि युवक को महीने भर के अंदर 5 बार सांप ने काटा। हो सकता है कि काटने वाला सांप सेम न हो,बल्कि उसी प्रजाति का सांप हो। कई बार धोखा हो जाता है। वैसे भी बरसात के दिनों में सांप शिकार की तलाश में अपनी बिल से बाहर निकल आते हैं और काटने की आशंका ज्यादा रहती है।इसलिए सावधानी रखना जरूरी है।

बता दें कि ये पूरा मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। सौरा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय विकास दुबे को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा,लेकिन हर बार विकास इलाज के बाद ठीक हो गया। इस घटना से भयभीत परिजनों और डॉक्टरों की सलाह पर राधा नगर थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के यहां विकास चला गया था । यहां पर भी सांप ने युवक का पीछा नहीं छोड़ा यहां भी सांप विकास को काट लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000