युवक के शरीर में आर पार हो गई सरिया उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर युवक के शरीर में आर पार हो गई सरिया, खुद चलकर पहुंचा अस्पताल के अंदर, देखकर दंग रह गए लोग By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 6, 2024 631 सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शनिवार को एक जर्जर माकान को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान जर्जर माकान की छत गिर गई।छत के पास नीचे खड़ा युवक चपेट में गया। छत में पड़ी सरिया युवक के शरीर में आर पार हो गई। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक एम्बुलेंस से उतरकर अस्पताल के अंदर खुद गया। डॉक्टरों से युवक लखनऊ रेफर कर दिया है। मामला जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार का है। बाजार में अजीज अंसारी का माकान जर्जर हो चुका था। माकान को फिर से बनाने लिए माकान की छत तोड़ी जा रही थी। इसी दौरान अचानक भरभरा कर छत गिर गई।इस दौरान पास खड़े शेरू चपेट में आ गया। छत में पड़ी सरिया शेरू के शरीर में घुसकर आरपार हो गई। शेरू की हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।आनन फानन में परिजन शेरू को इलाज के लिए पहले सीएचसी ले गए फिर जिला अस्पताल ले गए। शेरू एम्बुलेंस से उतरकर खुद अस्पताल के अंदर तक गया।इसे देखकर लोग दंग रह गए। शेरू का प्राथमिक इलाज कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। समाचार 631 Share