एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ही बना डाला सास, बेटी की मांग में पहले सिंदूर भरा और गले में मंगलसूत्र पहनाकर हो गया रफूचक्कर

घोर कलयुग का हो गया शुभारम्भ, युवक ने प्यार किया मां से और मांग भर डाली उसकी बेटी की…

आगरा। समाज में बहुत गिरावट देखने को मिल रही है, आधुनिकता की चकाचौध में लोग रिश्ते को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रिश्ते को कलंकित करने वाला ऐसा ही एक प्रकरण आगरा में देखने को मिला, जहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ही सास बना डाला। उसकी बेटी की मांग में पहले सिंदूर भरा और गले में मंगलसूत्र पहनाकर रफूचक्कर हो गया। रविवार को यह प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। यमुना किनारे रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार का मामला है। इस परिवार का बेटा कुछ साल पहले पत्नी को छोड़कर जयपुर हाउस निवासी अपनी प्रेमिका के साथ समाज और परिजनों से बगावत कर रहने लगा। पत्नी ने केस भी किया। तीन साल बाद अब प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत की है।

प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उसे धोखा दिया है। उसकी बेटी के साथ उसके प्रेमी ने आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली है। अब तीन महीने से प्रेमी न तो उसके साथ रह रहा है और न ही उसे खर्चे के लिए कुछ दे रहा है। प्रेमिका का आरोप है कि उसने उसकी बेटी को फंसा लिया है। बेटी को परीक्षा दिलाने के बहाने लेकर गया था। चार दिन बाद लौटा। जब लौटकर आया तो बेटी की मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र था। अंत में बेटी ने ही सारी सच्चाई बतायी। सच्चाई सामने आने के बाद प्रेमी अचानक लापता हो गया है। प्रेमिका की बेटी भी उसके साथ परिवार परामर्श केंद्र पर आई थी। प्रभारी कमर सुल्ताना का कहना है कि उक्त प्रकरण की शिकायत उनके समक्ष आई है। मामले को देखा जा रहा है। जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000