बिशारतगंज के ऑटो चालक से विवाद: देर रात युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

बरेली। सेटेलाइट पर बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का किसी ऑटो चालक से विवाद हुआ था। जिसके बाद ऑटो चालक ने अपने साथियों संग बाइक सवार युवक को  ईसाइयों की पुलिया पर घेरकर गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल सेटेलाइट के एक होटल में बिशारतगंज के रहने वाले गौरव गोस्वामी ने काना खाया। खाना खाने के बाद वापस निकल रहे थे तभी होटल के बाहर निकलकर सेटेलाइट पर आए और एक ऑटो चालक से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गौरव बाइक से निकलने लगे तो ऑटो चालक अपने साथियों संग पीछा करते हुए ईसाइयों की पुलिया की तरफ आ गया। जहां ऑटो चालक व उसके साथियों ने गौरव के साथ मारपीट और गाली गलौज की। इस बीच ऑटो चालक के किसी साथी ने फायरिंग कर दी।

जिसमें गौरव को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गंगा चरण अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वारदात के बाद ऑटो बरामद कर लिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर गौरव गोस्वामी अपने चचेरे भाई आकाश गोस्वामी के साथ विशारतगंज से तेहरे भाई मनोज गोस्वामी से ग्राम कुल्छा शाही मिलने गए थे। बाद में उसी के साथ बरेली आ गए जहां मनोज अपने दोस्त लकी लभेड़ा व उसके दोस्त आकाश राठौर से मिले। सभी ने सेटेलाइट के होटल पर खाना खाया। यहां से निकलने के बाद ही सारा विवाद शुरू हुआ था। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि होटल पर खाना खाने के बाद ऑटो चालक से विवाद हुआ था। बिहारी सोनकर नाम के युवक ने गौरव पर फायर किया था। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नैतिक सोनकर, बिहारी सोनकर, ऑटो चालक अनस,  राजा, अभय, शेखर, समीर, चंदन, समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, बाकियों की तालश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000