नेपाल में फंसे भाजपा नेता समेत यूपी के 10 व्यापारी, टूटा परिजनों से संपर्क, वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

मुजफ्फरनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सरकार विरोधी हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील तायल सहित 10 व्यापारी फंस गए हैं।सभी लोग 7 सितंबर को काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे।दर्शन-पूजन के बाद व्यापारी जब काठमांडू के बाजार में घूम रहे थे,तभी अचानक हिंसा भड़क गई।हालात बिगड़ते देख वे लोग अपना सामान और पैसा वहीं छोड़कर पास के एक होटल में शरण लेने को मजबूर हो गए।

परिजन नहीं कर पा रहे संपर्क

पीड़ित व्यापारियों के परिजनों का कहना है कि हिंसा के बाद काठमांडू में इंटरनेट और विद्युत सप्लाई बाधित हो गई, जिससे उनसे संपर्क टूट गया था।हालांकि बुधवार सुबह उनसे फोन पर संक्षिप्त बातचीत हो सकी,जिसमें उन्होंने घबराहट और असुरक्षा की स्थिति जाहिर की।परिजनों का कहना है कि सभी लोग नेपाल से जल्द भारत लौटना चाहते हैं। बता दें कि नेता और व्यापारियों की सुरक्षित वापसी को लेकर परिवारजन बेहद चिंतित हैं।

जिला संयोजक मंत्री हैं सुनील तायल

इस पूरे मामले में योगी सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गंभीरता दिखाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से तत्काल संपर्क साधा है।देव अग्रवाल ने भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेता सुनील तायल लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं और वर्तमान में जिला संयोजक मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ गए व्यापारी भी मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले हैं।
अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित स्वदेश लाया जाएगा।

काठमांडू में फंसे मुजफ्फरनगर के व्यापारी

1.सुनील तायल, जिला संयोजक, भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर

2. प्रवीण गुप्ता, व्यापारी
3. कुलदीप सिंह, व्यापारी
4. पवन कुमार, व्यापारी
5. वरुण धनखड़, व्यापारी
6. भोपाल सिंह, व्यापारी
7. सुशील त्यागी, व्यापारी
8. आशु बंसल, व्यापारी
9. सचिन गुप्ता, व्यापारी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000