स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका युवक ने जूता, मंच पर भाषण के दौरान हुआ हमला; गिरफ्तार युवक निकला योगी यूथ ब्रिगेड का मेंबर

आगरा। फतेहाबाद में सती मंदिर पर शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह के समर्थन सभा में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी ने जूता फेंक दिया। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पूर्व में ही कई संगठनों ने पूर्व में ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विरोध का एलान किया था। सभा स्थल को जाते समय स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे भी दिखाए गए थे।

हिंदू महासभा ने किया था विरोध का एलान…

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से शोषित समाज पार्टी प्रत्याशी होतम सिंह के समर्थन में शुक्रवार को सती मंदिर फतेहाबाद में सभा आयोजित की जा रही थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने पहले से ही विरोध का एलान किया था।स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला जैसे ही कस्बा में अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचा। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने गाड़ी पर काली स्याही फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

पहली पंक्ति में बैठा था जूता फेंकने वाला युवक…

सभा स्थल पर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य मंच से संबोधन दे रहे थे। इसी बीच सभा स्थल में आगे की पंक्ति में बैठा एक युवक खड़ा हुआ और उसने जूता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर फेंक दिया। युवक द्वारा फेंका गया जूता पोडियम के पास लगे कैमरे के ट्राइपॉड में लगा। युवक के जूता फेंकने से सभा स्थल पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र धाकड़ बताया। वह धाकरान चौराहे के पास नगला धाकड़ का रहने वाला है और योगी यूथ ब्रिगेड में महानगर अध्यक्ष है।

योगी यूथ ब्रिगेड ने जारी किया वीडियो…

घटना के बाद योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने वीडियो जारी कर जूता फेंकने वाले को संगठन का पदाधिकारी बताया। यह भी कहा कि सनातन धर्म को ढोंग कहने वाले और ब्राह्मणों को राक्षस कहने वाले व रामचरित मानस का अपमान करने वाले का ऐसे ही जूते से स्वागत किया जाएगा। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। रामकृष्ण का अपमान करने  वालों का यही हश्र किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000