रिश्वतखोर पुलिसवालों को बचाने के लिए DIG ने लिए 10 लाख रुपए, अब FIR दर्ज हुई तो बढ़ी मुश्किलें

जयपुर। भ्रष्टाचार रोकने का जिम्मा सरकार के जिस डिपार्टमेंट पर है। अगर उसी डिपार्टमेंट के अफसर खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो तो फिर क्या किया जाए। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले चार पांच साल में बहुत बड़ी कार्रवाइयां की। आईएएस और आईपीएस अफसरों के साथ कई जनप्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। अब एसीबी खुद भ्रष्टाचार के जाल में फंस गई है। एक आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी के खिलाफ एसीबी में भ्रष्टाचार करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीबी में डीआईजी रहते समय आईपीएस विष्णुकांत पर 10 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। तीन साल पुराने में मामले में अब एफआईआर दर्ज हुई। मामले की जांच एडिशनल एसपी सुनील सिहाग को दी गई है।

सिपाहियों ने ली थी 5 हजार की रिश्वत, नाम निकालने के लिए लगे 10 लाख…

9.50 लाख ले लिए, शेष 50 हजार के लिए खूब किया परेशान…

परिवादी सत्यपाल पारीक की ओर से दी गई रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि सरदार सिंह का नाम निकालने के लिए पहले 25 लाख मांगे, फिर 10 लाख रुपए देना तय हुआ। 9.50 लाख रुपए सरदार सिंह और उसके भाई प्रताप सिंह ने डीआईजी विष्णुकांत को दे दिए थे। 50 हजार रुपए कम होने पर उन्हें खूब परेशान किया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन 10 लाख रुपए के अलावा जांच अधिकारी ने भी 2 लाख रुपए अलग से मांगे। रुपए नहीं देने पर इस केस को रीओपन कराने की धमकी दी थी। इस बारे में परिवादी ने सरदार सिंह और आईपीएस विष्णुकांत की बातचीत का ऑडियो भी पेश किया है।

डीआईजी और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज है एफआईआर…

परिवादी निलंबित सब इंस्पेक्टर सत्यपाल पारीक के परिवाद पर अब एसीबी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में ऑडियो क्लिप के आधार पर तत्कालीन डीआईजी विष्णुकांत के साथ दोनों पुलिसकर्मियों सरदार सिंह और प्रताप सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। परिवाद की जांच एडिशनल एसपी ललित किशोर शर्मा ने की थी। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद इस प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी सुनील सिहाग को दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000