गर्म रॉड से प्रेमिका के चेहरे पर लिखा अपना नाम, लव मैरिज से इनकार पर दी सजा

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को ऐसी सजा दी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। आशिक ने प्रेमिका के दोनों गालों पर रॉड गर्म करके अपना नाम लिख दिया। यह हैवानियत आशिक ने इसलिए की क्योंकि प्रेमिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। युवती के परिजनों ने जब इस वारदात की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी लड़के का नाम अमन बताया जा रहा है । वह इसी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के और पीड़िता के बीच काफी वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आए दिन एक दूसरे से मिला करते थे। बस ऐसी ही एक मुलाकात में लड़के ने पीड़िता से शादी करने की इच्छा जाहिर की।

शादी के प्रपोजल से युवती ने साफ इनकार कर दिया. इनकार सुनने के बाद लड़का आपे से बाहर हो गया और उसने लड़की के दोनों गालों पर गर्म रॉड से अपना नाम दाग दिया। इस हैवानियत के बाद जैसे-तैसे लड़की अपने परिजनों के पास पहुंची। परिजनों ने जब उसका ये हाल देखा तो सभी सन्न रह गए। युवती की ऐसी हालत देखकर परिजनों ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पीड़िता ने क्या कहा?

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 19 अप्रैल को दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी अमन ने उसे मुंह दबाकर उसके घर से उठा ले गया। इसके बाद पीड़िता के साथ गलत काम किया और गर्म रॉड से उसके चेहरे पर अपने नाम दाग दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह ऐसा कर रहा था उस वक्त आरोपी की बहन और उसकी मां ने पीड़िता को पकड़ रखा था। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी वेस्ट पवन गौतम ने बताया है कि संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000