चाकू घोंपकर की गई युवक की हत्या, 10 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा मृतक, शरीर पर मिले 50 से ज्यादा वार के निशान

पूर्वी दिल्ली। भागीरथी विहार में बुधवार रात बीच सड़क सबके सामने चाकू से ताबड़तोड़ गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान माहिर उर्फ इमरान के रूप में हुई है। शरीर पर 50 से अधिक चाकू के निशान हैं। युवक अपनी जान बचाने के लिए भागा, हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

सड़क पर 10 मिनट तक तड़पता रहा युवक…

किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। सड़क पर करीब दस मिनट तक तड़पकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गोकलुपरी थाना पुलिस हत्या की धारा में प्राथमिकी की है। मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने फैजल नाम के एक आरोपित की पहचान कर ली है।

फ्लेक्स बोर्ड बनाने का करता था काम…

माहिर अपने परिवार के साथ गाजियाबाद स्थित गली नंबर-दो, विजय विहार में रहता था। वर्ष-2017 में पिता शहजाद की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में मां रोशन खातून, दो बड़े भाई साहिल व समीर समेत कई सदस्य हैं। माहिर पिछले छह माह से पहाड़गंज में फ्लेक्स बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। साहिल ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे उनका भाई नौकरी से घर आया था। साढ़े छह बजे दोस्तों के साथ पुश्ते पर जाने की बात कहकर घर से गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया। रात 8:45 बजे एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और कहा कि उसके भाई का शव खून से लथपथ हालत में भागीरथी विहार में पड़ा हुआ है। पुलिस को जांच में पता चला कि भागीरथी विहार के लाखन चौक पर कुछ लोगों ने युवक को घेर लिया था।

चाकू के 50 से अधिक वार के निशान…

पहले उसे पीटा और उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसके सीने, चेहरे, पीठ, हाथ व पैर समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर चाकू के 50 से अधिक निशान हैं। परिवार का आरोप है कि भीड़ ने माहिर की कोई मदद नहीं की। खून से लथपथ हालत में वह कुछ देर तक सड़क पर तड़पता रहा। कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए नारे     |     RTI का जवाब न देने पर कार्रवाई; DM तलब, तहसीलदार पर 25 हजार जुर्माना     |     बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या, पांच लाख 92 हजार रुपये लूटे     |     चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई, प्रसाद लेने से मना किया तो श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा     |     पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा; पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार     |     पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा तो रह गई दंग, हथियारों के जखीरे के साथ 5 करोड़ का सामान किया बरामद     |     झारखंड की चरही घाटी में बड़ा हादसा; दो ड्राइवरों की मौत, कई यात्री घायल     |     दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर; प्रधानी चुनाव की रंजिश में भाकियू नेता, बेटे और भाई को गोलियों से भूना     |     योगी सरकार जल्द लाएगी नया अधिनियम, घरौनी में संशोधन की मिलेगी सुविधा     |     प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से मचा हाहाकार, रेखा सरकार पर भड़कीं आतिशी, सीएम रेखा से की तीन मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000