‘अभिषेक मेरा है, तूने उसे बाबू कैसे बोला’, बॉयफ्रेंड के लिए लड़की को बुरी तरह पीटती रही युवती

कानपुर में एक युवती ने बॉयफ्रेंड के लिए दूसरी लड़की की पिटाई कर डाली। जबकि, उसकी सहेली ने इस पिटाई का वीडियो बनाया। यही नहीं, तीसरी लड़की ने भी पीड़िता को पीटा। मामला लव ट्राएंगल से जुड़ा लग रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को लेकर दो लड़कियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। घटना यशोदा नगर बाईपास पर कुछ दिन पहले की बताई जा रही है, जहां एक लड़की ने दूसरी को बुरी तरह पीटा। इस मारपीट का एक मिनट का वीडियो आज सामने आया, जिसमें सफेद कपड़े पहने एक लड़की दूसरी युवती के बाल खींचते, सड़क पर घसीटते और थप्पड़ मारती नजर आई।

वहीं, तीसरी लड़की ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक ही युवक अभिषेक को लेकर आपस में भिड़ गईं। पीटने वाली लड़की वीडियो में चिल्लाती हुई कह रही है- अभिषेक को तूने छोड़ा था।

अब जब वो मेरा हो गया, तो तू उसे बाबू क्यों बोलती है। बोलेगी क्या? बता उसे बाबू बोलेगी तू? पीड़ित लड़की पैर पकड़कर माफी मांगती रही, लेकिन हमलावर लड़की ने उसे पीटना जारी रखा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफेद कपड़े वाली लड़की ने पीड़ित को बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया और फिर 11 थप्पड़ मारे। इसके बाद उसने पीड़िता की छाती और सिर पर लात-घूंसे बरसाए। तीसरी लड़की, जो वीडियो बना रही थी, उसने भी पीड़िता को लात मारी।

तीसरी लड़की ने भी की मारपीट

वीडियो की शुरुआत में पीटने वाली लड़की पीड़ित से कहती है- अभिषेक से तू कह रही थी, मैं तुमसे पहले कहीं मिली हूं। स्काई लॉन में मिली हूं। जैसे ही पीड़ित लड़की ने जवाब देने की कोशिश की, हमलावर ने उसके सीने पर लात मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। पीड़ित लड़की ने चिल्लाकर राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां बर्रा इलाके की रहने वाली हैं।

दोनों पक्षों से संपर्क कर रही पुलिस

कानपुर में हाल के महीनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां छोटी-मोटी बहस सड़क पर मारपीट में बदल गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया- वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। ये केस लव ट्राएंगल से जुड़ा लग रहा है। हम दोनों पक्षों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित लड़की की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000