विदेशी महिला को बेची 6 करोड़ की नकली ज्वेलरी, आरोपी ज्वेलर्स फरार, ज्वेलरी का फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाला गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी के माणक चौक थाना इलाके में विदेशी महिला को 6 करोड़ रुपए की नकली ज्वेलरी बेचने का मामला सामने आया है। महिला ने जयपुर से ज्वेलरी खरीद कर यूएसए में एग्जीबिशन लगाई थी, लेकिन जांच में सारी ज्वेलरी नकली पाई गई। विदेशी महिला चेरिश ने जयपुर आकर ज्वेलर गौरव और उसके पिता राजेंद्र सोनी से बातचीत की तो आरोपियों ने धक्का मार कर महिला को भगा दिया। 18 मई को माणक चौक थाने में महिला ने मामला दर्ज करवाया था। इस पर आरोपियों ने महिला के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की प्रकरण थाने में दर्ज करवाया। परेशान होकर पीड़िता ने यूएस एंबेसी को अपनी पीड़ा बताई। एंबेसी के हस्तक्षेप के बाद जयपुर पुलिस ने मामले की जांच की तो नकली ज्वेलरी का मामला उजागर हुआ। आरोपी पिता-पुत्र फिलहाल फरार चल रहे हैं। नकली ज्वेलरी का सर्टिफिकेट जारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत के मुताबिक विदेशी महिला यूएसए निवासी चेरिश ने 18 मई को जयपुर के माणक चौक थाने में पिता पुत्र के खिलाफ 6 करोड़ रुपए की नकली ज्वेलरी बेचने का मामला दर्ज करवाया है। विदेशी महिला चेरिश जयपुर से ज्वेलरी खरीद कर विदेश में एग्जिबिशन लगाने का काम करती है। महिला ने जयपुर के जोहरी बाजार से 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी खरीदी थी। ज्वेलर्स ने ज्वेलरी के असली होने का सर्टिफिकेट भी महिला को दिया था। अप्रैल 2024 में महिला ने यूएस में ज्वेलरी की एग्जीबिशन लगाई थी। एग्जीबिशन में जांच के दौरान ज्वेलरी नकली पाई गई. इसके बाद महिला ने वापस जयपुर पहुंचकर ज्वेलर्स गौरव और उसके पिता राजेंद्र सोनी से ज्वेलरी नकली होने के संबंध में बातचीत की, तो दोनों ने धक्का मारकर उसे दुकान से बाहर भगा दिया। आरोपियों ने पीड़ित महिला को झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने विदेशी महिला के खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

चांदी के आभूषणों पर की सोने की पॉलिश 

इसके बाद पीड़ित महिला ने परेशान होकर यूएस एंबेसी को अपनी पीड़ा बताई. यूएस एंबेसी के हस्तक्षेप के बाद जयपुर के माणक चौक थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत को सौंपी गई। पुलिस की जांच में ज्वेलरी नकली होने के तथ्य उजागर हुए। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चांदी के आभूषणों पर सोने की पॉलिश करके और 300 रुपये के स्टोन को बेशकीमती डायमंड बता कर विदेशी महिला को बेच दिया था। आरोपियों ने ज्वेलरी के असली होने का सर्टिफिकेट भी दे दिया था।

पुलिस ने ज्वेलरी का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता पुत्र फरार चल रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने जयपुर के सी स्कीम इलाके में 3 करोड़ रुपए का फ्लैट भी खरीदा है, जो की संभवतया: विदेशी महिला से ठगी की गई राशि से खरीदा गया है। फिलहाल पुलिस की स्पेशल टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000