प्रभारी निरीक्षक दिलीपपुर द्वारा रिश्वत लेकर फेंक मुकदमा दर्ज करने के संबंध में आरोपी शेषमणि पाण्डेय ने आईजीआरएस पोर्टल पर की है, शिकायत

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री की सबसे अहम् पोर्टल जनसुनवाई के अंतर्गत अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग (गोपन), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ से फेंक मुकदमें में बनाये गए आरोपी ने ऑनलाइन शिकायत करके प्रभारी निरीक्षक दिलीपपुर को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित शेषमणि पाण्डेय पुत्र स्व हरि शंकर पाण्डेय निवासी- गनईडीह, थाना- दिलीपपुर, तहसील-रानीगंज, जनपद- प्रतापगढ़ का मूल निवासी है।

पीड़ित का कथन है कि वह जनपद प्रतापगढ़ मुख्यालय पर चन्दन स्टेबलाइजर की रिपेयरिंग की दुकान संचालित करता है। पीड़ित और उसके परिवार का गुजर बसर उक्त दुकान के संचालन से होता है। पीड़ित ने बताया कि उसके पट्टीदार जय शंकर पाण्डेय, पूर्व सब इंस्पेक्टर पुत्र स्व शारदा प्रसाद पाण्डेय द्वारा मनगठंत झूठी घटना दर्शाते हुए पीड़ित और उसके भाई प्रभातमणि पाण्डेय उर्फ़ फूल चन्द्र पाण्डेय के खिलाफ थाना- दिलीपपुर में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराये हैं। प्रार्थी और उसके भाई के ऊपर जो आरोप लगे हैं, वह बेबुनियाद और असत्य हैं।

आरोपी के भाई प्रभात मणि पाण्डेय उर्फ़ फूल चन्द्र पाण्डेय केरल के कोचीन में मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। जबकि पीड़ित को थाना दिलीपपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर ने थाना से पुलिस भेजकर थाना बुलाये थे। पीड़ित को थाना प्रभारी दिलीपपुर बिना किसी अपराध के लॉकप में रखे रहे और शाम लगभग 4 बजे शांति भंग में उसका चालान कर दिए, जबकि पीड़ित का पट्टीदार जय शंकर पाण्डेय पूर्व सब इंस्पेक्टर थाना में पहले से उपस्थित था। प्रभारी इंस्पेक्टर ने पीड़ित को समाज में नीचा दिखाने और उसकी सामाजिक छवि को धूमिल करने के उदेश्य से पीड़ित के पट्टीदार जय शंकर पाण्डेय पूर्व सब इंस्पेक्टर से मोटी रकम लेकर बिना किसी अपराध के ही उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

शिकायतकर्ता के पट्टीदार जय शंकर पाण्डेय पूर्व सब इंस्पेक्टर का इतने से भी मन नहीं भरा तो वह प्रभारी निरीक्षक दिलीपपुर महोदय को और रिश्वत देकर पीड़ित को अपमानित करने और सामाजिक छवि ख़राब करने के इरादे से मनगठंत झूठी घटना दर्शाते हुए पीड़ित उसके भाई प्रभातमणि पाण्डेय उर्फ़ फूल चन्द्र पाण्डेय के खिलाफ तहरीर लेकर दिनांक- 09/08/2026 को अपराध संख्या- 0181/2026 को पंजीकृत करा लिया जो पूरी तरह से फेंक है। क्योंकि पीड़ित स्वयं थाना दिलीपपुर में उपस्थित था और उसका भाई केरल के कोचीन में मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। फिर भी प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा मोटी रकम लेकर फेंक मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000