जीवित पेंशनर को मृतक बताने पर रायबरेली के ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, जांच के बाद कार्रवाई

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक जीवित वृद्ध महिला को मृत घोषित कर उसकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई। इस मामले में दोषी पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सौम्य शील सिंह ने की। मामला विकास खंड जगतपुर की ग्राम पंचायत हरदीटीकर का है, जहां निवासिनी सुखराना पत्नी देवदत्त ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे वर्ष 2024-25 में वृद्धावस्था पेंशन की दूसरी किस्त नहीं मिली है। अचानक पेंशन बंद होने से वह परेशान थी।

इस संबंध में उसने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने जांच के आदेश दिए, जिसके तहत डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार यादव ने बिना उचित दस्तावेजी सत्यापन के केवल ग्रामीणों के मौखिक बयानों के आधार पर सुखराना को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी पेंशन रोकने के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर सवाल उठे तो अनूप कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

अपने जवाब में उन्होंने कहा कि गांव की चौपाल में कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि सुखराना की मौत हो गई है, जिसके आधार पर उन्होंने यह रिपोर्ट तैयार की। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हो गया कि उन्होंने न तो परिवार रजिस्टर चेक किया और न ही जन्म-मृत्यु पोर्टल की पुष्टि की। प्रशासन ने प्रमाणिक साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकार की कार्रवाई को बेहद लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया माना। इसी आधार पर डीपीआरओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अनूप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस घटना के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कर्मचारियों में यह संदेश साफ है कि किसी भी तरह की लापरवाही खासकर पेंशन जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी लाभार्थी की जानकारी का सत्यापन करते समय सभी सरकारी अभिलेखों का सत्यापन अवश्य किया जाए। यह मामला प्रशासनिक सतर्कता और जवाबदेही की मिसाल बन गया है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारी भी अपने काम के प्रति अधिक सतर्क और संवेदनशील होंगे, ताकि लाभार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000