‘हमें नहीं मिलता, तुम्हें कैसे दे दें पूरा राशन’, कोटेदार का वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वीडियो वायरल होती है, जो लोगों को अंदर तक हैरान कर देती है। ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सरकार की ओर से गरीबों को दिए जाने वाले राशन में घटतौली का मामला देखने को मिला है।कोटेदार ने पीड़ित को दी चेतावनी मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कोटेदार साफ कहते दिख रहा है कि पूरा राशन नहीं दे पाएगा। जब पीड़ित ने शिकायत करने की बात कही तो वह पूरा राशन देने को तैयार हो गया, लेकिन चेतावनी भी दी कि अगली बार तुमको दिक्कत हो जाएगी। यहां से राशन नहीं मिलेगा।

सिकटिया में स्थित सरकारी राशन की दुकान का मामला

5.57 मिनट का वायरल वीडियो सिकटिया में स्थित सरकारी राशन की दुकान (Government Ration Shop) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कोटेदार दो किलो राशन कम देने की बात कह रहा है, लेकिन उपभोक्ता पूरा राशन लेने की बात पर अड़ा है। वायरल वीडियो में कोटेदार ने कहा कि हमको नहीं मिलता, तुमको कहां से दें। प्रत्येक उपभोक्ता को दो-दो किलो कम राशन देने की बात सामने आई है।

जिला पूर्ति अधिकारी का बयान

इस मामले में जब जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार (District Distribution Officer) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सिकटिया के कोटेदार शिवराम गुप्ता का है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर घटतौली की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यूपी का अन्य वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो देखने को मिलते हैं, जो काफी वायरल होते हैं। ऐसे में एक वीडियो लखनऊ का है जिसमें एक युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। बता दें कि पारा निवासी युवती को शादी का झांसा देकर कोलकाता निवासी युवक ने एक वीडियो बनाया था, जिसे उसने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को लेकर कहा जा रहा है कि युवती ने युवक से दूरी बना ली थी और शादी करने से पीछे हट गई, जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया और सोशल मीडिया पर युवती का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इन सब के बाद पीड़ित युवती ने पारा थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000