प्रधानपति के हत्यारे के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

अमेठी। उत्तर प्रदेश के वीवीआईपी जिले अमेठी में बुधवार को हुए प्रधानपति की हत्या के मामले में प्रसाशन सख़्त हो गया है। गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आरोपी राजू फकीर के अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से जमीदोंज करवा दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। बता दें कि पूरा मामला जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव का है। जहां कल बुधवार दो सगे भाइयों में दरवाजा लगाने के लिए हो रहे विवाद में प्रधानपति मो रिजवान समझौता कराने गए थे। इस दौरान पर एक पक्ष के राजू फकीर ने धारदार हथियार से मो रिजवान पर हमला कर दिया। हमले में मो रिजवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मो रिजवान का ड्राइवर रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया। रामधनी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रिफर किया गया था।

जहां उसका इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह भारी संख्या मौके पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा बुलडोजर ने मो रिजवान की हत्या करने वाले के राजू फकीर के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। राजू फकीर ने तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी। तिलोई से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के मृतक प्रधानपति मो रिजवान करीबी थे। घटना को लेकर राज्यमंत्री ने अमेठी प्रसाशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपी राजू फकीर ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया था, जिसे गिरा दिया गया है। तालाब की भूमि पर ही दो अन्य लोगों द्वारा भी निर्माण किया गया है उन्हें भी बेदखली का नोटिस दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000