पत्नी बच्चों को लेकर चली गई मायके, नाराज पति ने ग्राइंडर मशीन से गला काटकर दी जान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बच्चों को लेकर पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर जान दे दी। सुबह उसका खून से लथपथ शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से बिजली से चलने वाली ग्राइंडर मशीन बरामद की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार‌ तगारी गांव के रहने वाले मैकेनिक कमलेश गुप्ता की पत्नी एक महीने पहले बिना बताए अपने चार बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। कमलेश ने कई बार पत्नी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई।

बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे कमलेश ने खुद को घर में बंद कर लिया और लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला रेत लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश परिजनों से अलग रहता था। इस वजह से तुरंत किसी को घटना की भनक नहीं लगी। ग्रामीणों ने सुबह कमलेश के दरवाजे के बाहर खून देखा तो तुरंत जानकारी परिजनों को दी। कमलेश के भाई राकेश मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग दरवाजा तोड़़कर घर में घुसे। वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में खून बिखरा था। बेड के पास ग्राइंडर पड़ा था।

कमलेश के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई की पत्नी मायके चली गई, तब से भाई तनाव में रहने लगा था। पहले वह टायर पंक्चर की दुकान चलाता था, जिसे बंद कर घर आ गया था। सीओ विवेक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ग्राइंडर मशीन से गला काटकर आत्महत्या का मामला समझ में आ रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस बारे में मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000