पति से विवाद के बाद महिला ने दो बेटियों की गला दबाकर की हत्या, फिर आत्महत्या करने का किया प्रयास

अमरोहा। पति से विवाद होने के बाद महिला ने दो बेटियों का गला दबाकर हत्या कर दी तथा खुद भी गले पर धारदार हथियार से हमला कर जान देने का प्रयास किया। जेठानी मौके पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है तथा बेटियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है पूरा मामला…

यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द की है। यहां पर स्व. विजय सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी महेंद्री देवी, तीन बेटे रामभूल सिंह, कोपिन सिंह व सचिन कुमार हैं। रामभूल सिंह एक संचार कंपनी के अमरोहा स्थित कार्यालय में नौकरी करते हैं। मझला बेटा कोपिन सिंह गुरुग्राम स्थित एक फर्म में नौकरी करते हैं, जबकि सबसे छोटे सचिन कुमार चिकित्सक हैं तथा उनकी तैनाती लखनऊ में हैं। गांव में रामभूल सिंह की पत्नी सोनम व दो बच्चे तथा कोपिन की पत्नी सोनिया तथा उनकी दो बेटी अनुष्का व किट्टो रहते हैं। रामभूल का परिवार नीचे तो कोपिन का परिवार दुमंजले पर रहता है, जबकि सचिन की पत्नी उनके साथ लखनऊ में ही रहती हैं।
एक सप्ताह पहले महेंद्री देवी को छोटे बेटे डाॅ. सचिन अपने साथ बुला कर लखनऊ ले गए थे, जबकि शुक्रवार शाम कोपिन भी छुट्टी होने पर गुरुग्राम से घर आए थे। सोमवार सुबह लगभग छह बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकल गए थे। वहीं, रामभूल सिंह भी ड्यूटी चले आए। पति के जाने के बाद सोनिया ने दोनों बेटियों को स्कूल नहीं भेजा। किसी समय उसने दोनों बेटियों का गला दबाकर हत्या कर दी तथा खुद के गले पर भी धारदार हथियार से हमला कर जान देने की कोशिश की। दोपहर में लगभग एक बजे सोनिया की जेठानी सोनम ने कोई चहल-पहल नहीं देखी तो वह देखने के लिए ऊपर गई, वहां का नजारा देख कर चीख निकल गई। दोनों बच्चियों के शव चारपाई पर पड़े थे तथा खून से लथपथ सोनिया भी फर्श पर पड़ी थी। वह शोर मचाती हुई घर से बाहर भागी तथा पड़ोसियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फौरन ही सोनिया तो अमरोहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ पंकज त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। उधर, एसपी अमित कुमार आनंद ने अस्पताल जाकर घायल सोनिया के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पति से विवाद के बाद सोनिया ने यह कदम उठाया है। सारे मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000