राजस्थान में लॉरेंस गैंग की धमकियों से दहशत, दो व्यापारियों को फिरौती के लिए मिली धमकी

राजस्थान के डीडवाना जिले के कुचामन शहर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय होने की खबर से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस को शिकायत मिली है कि गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने विदेश से कॉल कर दो व्यापारियों से फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी…

रविवार को दोनों व्यापारियों के पास व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताया। उसने धमकी भरे लहजे में कहा, अब तक फिरौती की रकम क्यों नहीं भेजी गई? इसके बाद चेतावनी दी, अगर जल्द पैसा नहीं पहुंचा, तो जान से हाथ धोने के लिए तैयार रहो, अब कोई कॉल नहीं आएगा। लॉरेंस गैंग की यह पहली धमकी नहीं है। 27 से 30 नवंबर के बीच भी शहर के पांच व्यापारियों को इसी तरह से धमकियां मिल चुकी हैं।

चार बदमाश गिरफ्तार, लेकिन मास्टरमाइंड फरार…

पुलिस ने जांच के दौरान सूरत पुलिस की मदद से चार स्थानीय बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने व्यापारियों की जानकारी गैंग तक पहुंचाई थी। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन रोहित गोदारा अब भी फरार है और विदेश से धमकी भरे कॉल कर रहा है। कुचामन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और व्यापारियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ रोहित गोदारा की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000