शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की हत्या,परिजनों ने जानकारी होने के बाद ससुराल के गेट के सामने जलाया शव,दामाद के अवैध संबंध होने की जानकारी होने पर, की गयी हत्या

गोपालगंज में नवविवाहिता की मंगलवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता ने कहा कि मेरे दामाद का अवैध संबंध था। बेटी विरोध कर रही थी इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। इधर, बुधवार को आक्रोशित परिजनों ने लड़की का शव ससुराल के गेट पर ही जला दिया। घटना माझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव की है। पुलिस ने पहले ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने बेटी के ससुराल के बाहर जमकर हंगामा किया। फिर लड़की के शव का आलापुर उसके ससुराल के सामने चिता बनाकर दाह संस्कार कर दिया। मृतक महिला सीवान के संतपुर गांव निवासी मुकेश सिंह की 24 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी है। निशा की 27 फरवरी 2023 को मुकेश कुमार से शादी हुई थी।

इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। जब शव को जलाया गया, इस वक्त घर में महिला का देवर, सास और ससुर भी मौजूद थे। माझागढ़ थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव उसके घर से मंगलवार को बरामद किया गया था। लड़की की लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया और छानबीन में जुट गई।इधर, मामले की सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने पति के अवैध संबंध का विरोध करने और दहेज में 10 लाख रुपए के अलावा कार की मांग पूरी नहीं होने के कारण हत्या की आशंका जाहिर की है।

निशा के पिता ने बताया कि शादी के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा 10 लाख रुपए और फोर व्हीलर गाड़ी की मांग की जाती थी। वो नहीं देने पर मारपीट करते थे। साथ ही उसके पति का किसी दूसरे लड़की से अवैध संबंध भी था। अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर लड़की विरोध करती थी, उसे वह प्रताड़ित किया जाता था। कई बार समझाकर मामला भी शांत कराया गया, लेकिन पता नहीं था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। निशा के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या की गई है। पड़ोसी ने मंगलवार को कॉल करके फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इधर, जानकारी पाकर जब पहुंचे तो कमरे में बेटी का शव पड़ा था। उस वक्त ससुराल का कोई भी व्यक्ति घर में नहीं था। मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया की आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000