करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या

कानपुर। पति, पत्नी, राजमिस्त्री और अवैध संबंध, कानपुर में हुए टीचर राजेश गौतम हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल टीचर की पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी और उसके प्रेमी शैलेंद्र सोनकर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि राजेश गौतम का एक्सीडेंट नहीं, बल्कि मर्डर हुआ था। पिंकी ने अपने प्रेमी शैलेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। इस हत्या को हादसा दिखाने के लिए राजेश को कार से कुचला गया था। पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी शैलेंद्र और उसके साथी ने खुलासा किया है कि कार से कुचलने के बाद पिंकी से फोन पर क्या बात हुई थी। बता दें कि 4 नवंबर को चकेरी के कोयलानगर निवासी टीचर राजेश गौतम (41) की कार से कुचलकर मौत हो गई थी। उस वक्त राजेश मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस शुरू में इसे हादसा मानकर चल रही थी।

लेकिन राजेश के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई तो सबसे पहले उसके हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा। इसमें टक्कर मारने वाली कार पहले से खड़ी दिख रही है। जैसे ही राजेश वॉक पर आए तो कार चल पड़ी और उन्हें कुचल दिया। इससे साफ हो गया कि घटना सामान्य नहीं है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की और राजेश की पत्नी से भी पूछताछ की। पुलिस ने जब राजेश की पत्नी पिंकी की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसने घटना वाले दिन जिस नंबर पर बात की थी, वो शैलेंद्र सोनकर के नाम से है। पुलिस ने शैलेंद्र और पिंकी दोनों से पूछताछ की तो पूरी वारदात से पर्दा उठ गया। फिलहाल, पुलिस ने पिंकी, शैलेंद्र और शैलेंद्र के चचेरे भाई विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

पिंकी के प्रेमी शैलेंद्र ने क्या बताया…

शैलेंद्र सोनकर ने पुलिस के सामने मीडिया को बताया कि साल- 2001 में मैंने राजेश गौतम का घर बनाया था। उसी दौरान उनकी पत्नी पिंकी से जान-पहचान हुई थी। बकौल शैलेंद्र- राजेश भैया उसे (पिंकी) मारते-पीटते थे। मेरा बकाया पैसा भी नहीं दे रहे थे। लेकिन भाभी (पिंकी) मेरी हेल्प करती थी। काम के दौरान उनसे अटैचमेंट हो गया। वो राजेश से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन घरवाले इजाजत नहीं दे रहे थे। फिर उन्हीं (पिंकी) की तरफ से हत्या की प्लानिंग की शुरुआत हुई। मगर मैं काफी दिन से टाल रहा था।

पति की हत्या के बाद फोन पर क्या बोली पिंकी…

हत्या की प्लानिंग के बारे में शैलेंद्र ने बताया कि एक ड्राइवर हायर किया था ढाई लाख रुपये में. कार से राजेश को कुचलने का प्लान था। हत्या के बाद घबरा कर पिंकी को फोन किया था। पूरी बात बताई कि ऐसे-ऐसे हो गया है। ज्यादा देर बात नहीं हुई। इसपर पिंकी ने बस इतना कहा- एक्सीडेंट हो गया क्या… ठीक है, जैसे भी करना है करो। वहीं, इस हत्याकांड में शैलेंद्र के साथी विकास सोनकर ने कहा कि मेरा काम सिर्फ कार चालक को राजेश की पहचान करवाना था। मगर  टक्कर मारने के बाद कार का टायर फट गया तो मैंने शैलेंद्र को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। विकास के मुताबिक, उसे हत्या के बाद बड़ा बिजनेस शुरू करने और कंपनी में पार्टनर बनाने का लालच दिया गया था।

पति को मारकर पैसे हड़पना चाहती थी पिंकी…

बताया जा रहा है कि मृतक टीचर राजेश गौतम की पत्नी पिंकी ने बीएड कर रखा है। राजमिस्त्री शैलेंद्र से पिंकी का अफेयर शुरू हो गया था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए। इस बारे में जब राजेश को बता चला तो उन्होंने शैलेंद्र के घर पर आने पर रोक लगा दी। इसके बाद राजेश और पिंकी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। पिंकी शैलेंद्र सोनकर के साथ रहना चाहती थी, जबकि वह शादीशुदा जिंदगी में थी और उसके दो बच्चे भी हैं। ऐसे में पिंकी ने प्रेमी शैलेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। वह चाहती थी कि उसके पति राजेश के नाम तीन करोड़ के बीमा का क्लेम भी उसे मिल जाए और 45 करोड़ की जायदाद की मालकिन भी बन जाए। मगर, वो पकड़ी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000