मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से सड़क हादसे की खबर है।मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बारातियों से भरी ट्रेवलर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा,जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।आगरा में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।देर रात को हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।पीलीभीत के पूरनपुर-मधोटांडा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव में एक टेंपो ने बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।मथुरा में बारातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसने से अंदर बैठे चार बरातियों की मृत्यु हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायल बारातियों को केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-आगरा हाईवे पर यह हादसा देर रात लगभग 12 बजे हुआ।हरियाणा पलवल के मुड़कटी से बारात मथुरा स्थित छाता के उमराया गांव आयी थी।इस दौरान कोसीकलां के पास ट्रेवलर पीछे से ट्रक में घुस गया। ट्रेवलर में बैठे आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से उपचार के दौरान पलवल के रहने वाले दलवीर सिंह, श्याम, ध्रुव और चुन्नीलाल की मृत्यु हो गई। वहीं मोहित, रोहन, उनके पिता रोहताश और नवीन घायल हो गए।

कम विजिबिलिटी बताई जा रही हादसे की वजह…

बताया जा रहा है कि हादसा कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ।बारातियों से भरी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर मंडी के सामने हुआ। वहीं हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के बताए जा रहे है। वह मथुरा के छाता के उमराला गांव में शादी समारोह में शामिल होकर पलवल लौट रहे थे

आगरा में दिखा तेज रफ्तार का कहर…

आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देर रात हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तौड़ दिया।घटना थाना खेरागढ़ क्षेत्र के सैया खैरागढ़ मार्ग स्थित वर्मा पेट्रोल पंप के पास हुई। हादसे का शिकार हुए विष्णु, आकाश और जीतू तीनों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने जगनेर जा रहे थे।वहीं एक्सीडेंट की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000