युवक की हत्या कर शव जलाया, बोरी में भरकर झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने की जांच-पड़ताल

कानपुर। चकेरी में मथुरापुर गांव के पास सड़क किनारे बोरे में युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या कर शिनाख्त मिलाने के लिए शव को पहले जलाया गया फिर बोरे में भरकर उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका। राहगीरों ने बोरा खोलकर देखा फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कोशिश कर रही है। मथुरापुर गांव के पास राहगीरों ने मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक बोरा पड़ा देखा, जो बंधा था। उसके आस पास कुत्ते मंडरा रहे थे। संदेह होने पर लोग समीप गए तो दुर्गंध आई। इस पर चकेरी पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो हैरान रह गए। युवक का अधजला शव बोरे में था।

कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच के बाद लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 27 से 30 वर्ष के बीच है। उसकी हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। फिर बोरे में भरकर यहां लाकर फेंका गया। पुलिस ने लोगों व ग्रामीणों से युवक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके लिए प्रयास जारी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को जलाने और फिर बोरे में भरकर फेंका गया है। जलने से शव के ऊपर की स्किन हट गई है। चेहरा पूरी तरह नहीं झुलसा है। ग्रामीणों के अनुसार युवक आसपास के इलाके का नहीं लग रहा है। इसलिए संभव हो कि उसकी हत्या कर यहां लाकर फेंका गया हो। कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। शिनाख्त का प्रयास जारी है।

चादर में लिपटा था शव, समीप मिली साड़ी

शव के पास एक गद्दा भी मिला है। युवक को चादर में लपेटकर बोरे में भरकर फेंका गया है। वहीं पास में ही एक साड़ी मिली है। आशंका है कि युवक की आशनाई के चलते हत्या की गई हो। युवक के पैंट की जेब से पांच हजार रुपये भी मिले हैं। थाना प्रभारी के अनुसार लूट के लिए हत्या नहीं की गई है। क्योंकि रुपये व अन्य सामान सुरक्षित हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

फुटेज में दिखे कई संदिग्ध वाहन 

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। शव किसी न किसी वाहन से ही लाया गया होगा। इसलिए फुटेज में वाहनों पर निगरानी है। देर रात से लेकर तड़के पांच बजे तक एक ट्रैक्टर व आटो समेत कई वाहन संदिग्ध दिखे हैं। जिनकी पहचान कर पता किया जा रहा है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000