शादी के बाद मातम! दूल्हे की मौत पर दुल्हन पक्ष का बड़ा आरोप, गांव में पसरा मातम

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब विदाई की रस्म के दौरान दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। दूल्हा मोनू गौतम, जो कि कानपुर नगर के नौबस्ता इलाके के श्याम सुंदर का बेटा था, की शादी फतेहपुर के एक गांव की युवती से तय हुई थी। निर्धारित शुभ मुहूर्त पर बारात पूरे धूमधाम से लड़की के गांव पहुंची। दुवारचार, जयमाला और सात फेरों सहित सारी रस्में हंसी-खुशी पूरी हुईं।

अचानक बिगड़ी तबियत

सुबह जब विदाई की तैयारी हो रही थी, दुल्हन कार में बैठ चुकी थी, तभी जैसे ही दूल्हा कार में बैठने के लिए आगे बढ़ा, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग घबरा गए। परिजन और रिश्तेदारों ने पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति बिगड़ती गई, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मोनू ने दम तोड़ दिया।

दहेज और सामान वापस मांगा

इस दर्दनाक हादसे के बाद विदाई रोक दी गई और लड़की पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दूल्हे की बीमारी की जानकारी जानबूझकर छुपाई गई थी, जिससे उनकी बेटी की ज़िंदगी प्रभावित हो गई। लड़की पक्ष ने शादी में दिए गए सभी उपहार, दहेज और सामान वापस मांगा है। थाना प्रभारी औंग ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में मातम पसरा

इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है, और शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। वहीं बता दे कि, इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000