फैजाबाद हारने के बाद भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बनी ये सीट, उप चुनाव के सियासी अखाड़े में दो-दो हाथ करने के लिए मैदान तैयार

अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। नतीजों के बाद केंद्र सरकार का गठन भी हो चुका है। अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर है,क्योंकि यूपी में अगले कुछ महीने में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव के लिए अभी से हलचल शुरु हो गई है। जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें फैजाबाद लोकसभा की मिल्कीपुर विधानसभा भी शामिल है। फैजाबाद से लोकसभा चुनाव हारने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बन गयी है।

फैजाबाद की हार का बदला लेने को बेताब भाजपा

मिल्कीपुर विधानसभा से सपा से विधायक रहे अवधेश प्रसाद फैजाबाद से सांसद निर्वाचित हुए हैं, जिससे मिल्कीपुर विधानसभा में अब उपचुनाव होना है। अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में पराजित होने वाली भाजपा में मिल्कीपुर विधानसभा पर एक बार कब्जा करने के मकसद से हलचल शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक फैजाबाद की हार से उबरने के लिए भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए अपना ट्रंपकार्ड खेलेगी। भाजपा प्रत्याशी का नाम चौंकाने वाला हो सकता है। भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना चाहेगी, जिससे फैजाबाद में मिली हार को बैंलेस किया जा सके।

सपा ने हासिल की है, बड़ी जीत

फैजाबाद लोकसभा से सांसद बने अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के मौजूदा विधायक थे।सपा ने लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद से प्रत्याशी बनाया था। अवधेश प्रसाद ने लगातार दो बार के भाजपा सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बने हैं। अवधेश प्रसाद 54,567 वोट से जीत दर्ज की थी। अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले। फैजाबाद लोकसभा चुनाव में विधानसभावार देखें तो फैजाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर सपा के अवधेश प्रसाद ने बढ़त बनाई।लल्लू सिंह केवल अयोध्या विधानसभा में बढ़त बना सके।

इस बात से परेशान होगी भाजपा

साल- 2022 के विधानसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा में से चार विधानसभा सीट दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या और बीकापुर में भाजपा को जीत मिली थी। वहीं मिल्कीपुर सुरक्षित सीट से सपा के अवधेश प्रसाद जीते थे। 2022 विधानसभा चुनाव में यहां सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के बाबा गोरखनाथ को 12 हजार 923 वोटों से हराया था।

लोकसभा चुनाव में भी मिल्कीपुर विधानसभा से लल्लू सिंह 7733 वोटों से हारे थे। भाजपा के लिए परेशानी वाली बात यह है कि इस बार लोकसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा को छोड़कर फैजाबाद की बाकी तीन विधानसभा सीटों पर सपा ने सेंध लगाया दिया है। पासी समाज से आने वाले अवधेश प्रसाद अब फैजाबाद के सांसद बन गए हैं। अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर विधानसभा छोड़ दी है। उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा में एक बार फिर सपा और भाजपा में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000