पति के निधन के बाद विधवा महिला ने भाजपा नेता के पास गई थी नौकरी मांगने, अश्‍लील वीडियो बना कई बार किया दुष्‍कर्म

लालकुआं। लालकुआं के एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपित नेता एक प्रतिष्ठित पद पर बैठा हुआ है, जिसके पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी हैं। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अल्मोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगे यौन उत्पीड़न का मामला अभी थमा ही नहीं था कि लालकुआं में एक भाजपा नेता पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

रोजगार की तलाश में गई थी आरोपी नेता के पास…

शनिवार को क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण विभाग में ठेकेदार के अधीन कार्यरत एक महिला कर्मचारी कोतवाली पहुंची। जिसने तहरीर देते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। वर्ष 2021 में रोजगार की तलाश में आरोपित नेता के पास गई। आरोपित ने उसे आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पर रखवा दिया। कुछ समय बाद आरोपित नेता ने उसे आफिस में बुलाकर कहा कि वह नियमित नौकरी दिलवाने की सोच रहा है। इसके लिए उसका फोन नंबर ले लिया। 10 नवंबर 2021 आरोपित ने उसे नौकरी में नियमित करने के लिए वार्ता को काठगोदाम नरीमन चौराहा के पास स्थित एक होटल में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो होटल में सिर्फ आरोपित ही था, आरोपित ने नियमित नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यह बात किसी को बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। नौकरी जाने व लोक लाज के कारण वह चुप रही। इसके बाद भी आरोपित नेता ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर गलत जगह छूआ और धमकी दी कि उसके पास होटल में उसकी होटल वाली अश्लील फोटो और वीडियो हैं। वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपित ने 26 दिसंबर 2021 समेत कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

मना करने पर आरोपी के चालक ने दी जान से मारने की धमकी…

इसके बाद भी जब आरोपित ने शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर आरोपित ने अपने चालक के माध्यम से उसे जान से मारने की धमकी दिलवाई। उसने चालक की ओर से दी गई धमकी की वाट्सएप चैट भी पुलिस को सौपी है। अरोपित ने उसे आफिस बुलाकर किसी को यह बात बताने पर उसके बच्चों व उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस के समक्ष अपने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। वर्जन महिला की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000