सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद शूटरों ने स्कूटी सवार को भी मारी थी गोली, जानिए उसकी कहानी

राजस्थान। 5 दिसंबर को राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश भर में बंद का ऐलान किया गया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। गोगामेड़ी की हत्या के बाद मचे बवाल ने तो खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन इस घटना के बाद भागते समय शूटरों ने जिस स्कूटी सवार को गोली मारी थी। उसकी खोज-खबर लेने का कोई नहीं है। आइए जानते हैं उस स्कूटी सवार की कहानी, जो गोगामेड़ी की हत्या के बाद बिना किसी गलती के जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना के दिन बदमाशों ने जिन दो व्यक्तियों को भागते समय गोली मारी उनमें से एक व्यक्ति बूंदी जिले का निवासी है। बूंदी के छोटे से कस्बे देई के निवासी हेमराज खटीक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। हेमराज देई कस्बे से काम के सिलसिले में परिवार के साथ जयपुर में पिछले 10 साल से मानसरोवर में रह रहा है। परिजनों ने बताया कि जयपुर में रोजाना की तरह हेमराज खटीक पक्षियों को दाना डालने जाता था। उस  दिन मंगलवार दोपहर को हेमराज की स्कूटी पर दाने के कट्टे रखे हुए थे और पक्षियों को दाना डलकर वापस आ रहा था। इसी दौरान अचानक हथियारों से लैस बदमाशों ने हेमराज से स्कूटी छीनने का प्रयास किया।

हेमराज को गोली मार उसकी स्कूटी छीन भागे थे बदमाश…

बदमाश गोगामेड़ी और नवीन की हत्या करने के बाद भाग रहे थे और स्कूटी छीन रहे थे। ऐसे में हेमराज ने उनसे मुकाबला किया और किसी भी सूरत में स्कूटी नहीं दी। इस पर बदमाशों ने हेमराज की गर्दन पर बंदूक तान दी। बदमाशों ने हेमराज पर फायर कर दिया. एक गोली हेमराज की गर्दन और गाल को चीरती हुई आरपार हो गई। दूसरी गोली उसकी जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। हेमराज को गंभीर अवस्था में जयपुर एसएमएस के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया।

हेमराज की 3 बेटियां, पत्नी सब्जी बेचकर चलाती है परिवार…

हेमराज के भतीजे राकेश खटीक ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में घायल हेमराज उर्फ बाबूलाल पुत्र गोपीलाल खटीक हेमराज के माता-पिता बुजुर्ग है और वे देई में रहते हैं। हेमराज की तीन बेटियां हैं, जो प्राइवेट स्कूल जयपुर में पढ़ाई करती है। हेमराज की पत्नी सब्जी बेचने का काम करती है और हेमराज पक्षियों का दाना चुग्गा बेचने का कार्य करता है। हेमराज की जानलेवा हालत के बाद अब परिवार पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। बुजुर्ग माता-पिता को केवल यह बताया है कि दुर्घटना में बेटा घायल हो गया है। हेमराज के परिजन सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000