मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय उत्तरप्रदेशजौनपुर मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय,कहा- हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए न्यायिक जांच By Pratibha Rajdar On Sep 9, 2024 194 जौनपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर यूपी में बवाल मचा हुआ है।इस एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है।इसी बीच सोमवार को मंगेश यादव के घर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे।राय ने मंगेश के परिजनों से मिलकर सांत्वना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अजय राय ने घटना की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। राय ने पुलिस पर एनकाउंटर की आड़ में हत्या का आरोप लगाया। मंगेश की मां और पिता को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही।राय ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के विरोधियों को मरवाया जा रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। इस दौरान पूर्व विधायक नदीम जावेद,अनिल यादव,हुकुम सिंह,देवराज पांडे,प्रभात विक्रम सिंह,राकेश सिंह,संदीप सोनकर,रामकुमार यादव,कमलेश यादव,जगदीश यादव आदि मौजूद रहे। समाचार 194 Share