आरोपी समर सिंह की हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी की मंजूर... उत्तरप्रदेशवाराणसी आकांक्षा दुबे मामला:आरोपी समर सिंह की हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी की मंजूर,रिहा करने का दिया आदेश By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 8, 2023 512 वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी समर सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत ने आरोपी सिंगर समर सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने जमानत अर्जी मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। बता दें कि आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में मिला था। आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने सिंगर समर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। समाचार 512 Share