इतिहास के पन्नों में दफन हो गया अकबरनगर, बुलडोजर से गिराए गए मकान, जमींदोज हुए 1200 अवैध निर्माण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अकबर नगर अब इतिहास के पन्नों में दफन हो चुका है। कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से बसे अकबरनगर को बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया। पहले अकबरनगर में पक्के मकान, सड़क और आबादी दिखती थी। आज अकबरनगर में मलबे का ढेर दिख रहा है। चारों तरफ टूटे मकान और दुकानों का मलबा ही मलबा दिख रहा है। लगभग 24.5 एकड़ जमीन पर बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया है।

सवाल उठता है कि आखिर ये अवैध निर्माण किसकी सह पर किया गया…

लगभग 24.5 एकड़ जमीन पर बने अवैध निर्माण को कर दिया गया है, जमींदोज… 

बता दें कि अकबर नगर आजादी के समय बसा था। लोगों ने जिस जमीन पर निर्माण कराया वो जमीन कुकरैल नदी की थी। कभी यहां नदी की धरा बहती थी। योगी सरकार का इस जमीन पर शहर को सुंदर दिखाने के लिए रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव है। इसी को लेकर कुकरैल नदी की जमीन पर डेवलपमेंट अथॉरिटी, नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से बसे अकबर नगर को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है। नगर निगम की टीम ध्वस्त हुए मकानों और अन्य बिल्डिंगों के मलबे को हटाने का काम कर रही है।

जमींदोज हो गए 1200 अवैध निर्माण

ध्वस्तीकरण अभियान 10 जून से शुरू हुआ था। इसे रोकने के लिए अकबर नगर में रहने वाले लोग हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन निर्माण अवैध होने से उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कोर्ट के आदेश के बाद अकबर नगर में बुलडोजरों ने अपना कम करना शुरू किया। मंगलवार रात तक अकबर नगर में बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को समतल करने का काम शुरू कर डाला।

24.5 एकड़ जमीन कराई गई खाली

अभियान में लगभग 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1200 से अधिक अवैध निर्माण जमींदोज किया गया है। भीखमपुर में 48 अवैध निर्माण तोड़े जाने के बाद अकबर नगर पार्ट वन और टू में अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया गया था। इसके विरोध में अकबर नगर के लोग हाईकोर्ट चले गए। राहत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। बहरहाल कोर्ट ने निर्माण अवैध मानते हुए एलडीए को कार्रवाई की अनुमति दे दी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एलडीए ने 10 जून को ध्वस्तीकरण शुरू किया गया था।

एलडीए का ये है, कहना

एलडीए का कहना है कि जिन लोगों के मकान टूटे हैं उन्हें पीएम आवास योजना के तहत मकान दिए गए हैं। अकबर नगर कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से बसाया गया था। शासन के निर्देश पर सर्वे के दौरान नदी की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की बात सामने आई थी। दिसंबर 2023 से यहां से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ था।

जानें क्या बोले एलडीए उपाध्यक्ष

एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अकबर नगर में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। अब मलबा हटाया जा रहा है। अकबर नगर प्रथम एवं द्वितीय में सभी 1320 अवैध निर्माण ढहा दिए गए हैं। इस दौरान कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों को स्थानीय लोगों की सहमति से ढहाया गया है। इससे पहले मंदिरों में स्थापित देवी देवताओं को दूसरे मंदिर में स्थापित किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000