ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते अखिलेश और राहुल:अजय मिश्र टेनी

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधानसभा क्षेत्र के लुधौरी गांव में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने I.N.D.I.A. के घटक दलों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव का नाम लेकर भी हमला बोला। अजय मिश्र ने कहा कि ये सभी नेता चाहते हैं कि किसी भी तरह मोदी को हटा दो, नहीं तो कई को सजा हो चुकी है, कई जमानत पर हैं और कई लोगों का जेल जाना तय है। ये लोग मीटिंग में बात करते हैं कि 53 साल के राहुल गांधी की शादी हो जाए।

मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते। ये लोग सियासत में केवल परिवारवाद की वजह से हैं। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ही इनकी राजनीति चलती है। इसीलिए ये सभी इक्कठा हुए हैं। लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए अजय मिश्र ने कहा कि जो खुद सजायाफ्ता हो और बीमारी का बहाना करके जेल से बाहर आया हो वो आदमी कह रहा कि हम मोदी को हराएंगे। कहा कि पूरा परिवार जांच के दायरे में है। एक समय था जब इस देश में ये लोग सत्ता में थे। इनकी सरकारें थीं, ये जो चाहते थे करते थे।

अजय मिश्र ने कहा कि पहले छोटी-छोटी चीजें भी दुनिया के दूसरे देशों से आती थीं। सेना के जवान बर्फ में या गर्मी में जो वर्दी पहनते थे, वो भी विदेश से आती थीं। हथियारों की तो बात ही छोड़ दीजिए चश्मा और जूते भी विदेश से आते थे। अजय मिश्र ने कहा कि मोदी जी जब 2014 में सरकार में आए तो उन्होंने अपने अधिकारियों और सेना अध्यक्षों से पूछा की क्या हम अपने देश में ये कपड़े और चश्मा भी नहीं बना सकते। इस पर अधिकारियों ने कहा कि बना तो सकते हैं। फिर प्रधानमंत्री ने पूछा फिर क्यों नहीं बनाते। इस पर जवाब मिला कि जो लोग पहले सरकार में थे, उनका कमीशन होता था। आज देश अपने हथियार खुद बना रहा है। 2030 तक हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000