धर्मेंद्र यादव को हटाकर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को बदायूं से दिया टिकट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। मंगलवार को पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें से चार नए उम्मीदवार हैं। इस प्रकार सपा ने यूपी की 80 में से अब तक 31 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बदायूं लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार में बदला है। शिवपाल सिंह यादव को अब बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की गई है। पहले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव के नाम का ऐलान किया था।

बदायूं लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे महत्वूपर्ण सीटों में से एक रही है। बदायूं को पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में देखा जाता रहा है। बदायूं के सैफई में ही उनका जन्मस्थल है। ऐसे में अब शिवपाल पर इस सीट को जीतने की जिम्मेदारी दे दी गई है। लोकसभा चुनाव साल-2019 में भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। अब धर्मेंद्र यादव को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। ताजा लिस्ट में उन्हें कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर जीत का समीकरण तैयार करने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर होगी। कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है।

चार लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी का ऐलान…

चार लोकसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रभारी का भी ऐलान कर दिया है। धर्मेंद्र यादव को भी दो लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र याादव को महत्वपूर्ण कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में उम्मीदवार थे। उन्हें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, कन्नौज से अखिलेश चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सपा ने अमरोहा लोकसभा सीट के लिए महबूब अली और रामअवतार सैनी को प्रभारी बनाया है। वहीं, बागपत लोकसभा का प्रभारी मनोज चौधरी बनाए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की तीसरी सूची…

  • कैराना: इकरा हसन
  • बदायूं: शिवपाल सिंह यादव
  • बरेली: प्रवीण सिंह ऐरन
  • हमीरपुरा: अजेंद्र सिंह राजपूत
  • वाराणसी: सुरेंद्र सिंह पटेल

सपा उम्मीदवारों की पहली सूची…

  • संभल: शफीकुर्रहमान बर्क्र
  • फिरोजाबाद: अक्षय यादव
  • मैनपुरी: डिंपल यादव
  • एटा: देवेश शाक्य
  • बदायूं: धर्मेंद्र यादव (अब शिवपाल यादव)
  • खीरी: उत्कर्ष वर्मा
  • धौरहरा: आनंद भदौरिया
  • उन्नाव: अनु टंडन
  • लखनऊ: रविदास मेहरोत्रा
  • फर्रुखाबाद: डॉ. नवल किशोर शाक्य
  • अकबरपुर: राजाराम पाल
  • बांदा: शिवशंकर सिंह पटेल
  • फैजाबाद: अवधेश प्रसाद
  • अंबेडकर नगर: लालजी वर्मा
  • बस्ती: रामप्रसाद चौधरी
  • गोरखपुर: काजल निषाद

सपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची…

  • मुजफ्फरनगर: हरेंद्र मलिक
  • आंवला: नीरज मौर्य
  • शाहजहांपुर (सुरक्षित): राजेश कश्यप
  • हरदोई (सुरक्षित): ऊषा वर्मा
  • मोहनलालगंज (सुरक्षित): आर के चौधरी
  • प्रतापगढ़: एसपी सिंह पटेल
  • बहराइच (सुरक्षित): रमेश गौतम
  • गोंडा: श्रेया वर्मा
  • चंदौली: वीरेंद्र सिंह
  • मिश्रिख (सुरक्षित): रामपाल राजवंशी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000