गोमांस की डिलीवरी, SHO सहित 40 कर्मचारियों का पूरा थाना हुआ सस्पेंड

रेवाड़ी। राजस्थान में भाजपा सरकार बने दो महीने ही बीते हैं मगर गोतस्करों पर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। राजस्थान पुलिस ने अलवर में जंगलों में पहाड़ी क्षेत्र के बीच बसे क्षेत्रों में छापामारी कर बड़े पैमाने पर गोमांस तस्करी के अड्डों को पकड़ा है। यह कार्रवाई किशनगढ़ बास क्षेत्र के रूंध गिदावड़ा क्षेत्र में की गई है। जयपुर आइजी रेंज उमेश चंद्र दत्ता और खैरतल-तिजारा एसपी सुरेंद्र सिंह आर्य भी मौके पर पहुंचे और गाेवंश के अवशेष देखकर दंग रह गए। आइजी ने गोतस्करी को संरक्षण देने के आरोप में किशनगढ़ बास थाना के एसएचओ दिनेश मीणा सहित पूरे 40 कर्मचारियों के स्टाफ को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में गोवंश का वध कर नूंह और आसपास के क्षेत्रों में गोवंश की होम डिलीवरी तक की जाती थी। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ गोकशी का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने होम डिलीवरी करने वाली 12 से अधिक बाइक और गोवंश को पकड़कर लाने वाली एक पिकअप गाड़ी भी पकड़ी है। मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदु परिषद सहित अन्य संगठनों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पूरा थाना निलंबत कर दिया है। वहीं जयपुर आइजी ने पूरे की जांच कोटपूतली बहरोड एसपी नमीचंद को सौपी है।

राजस्थान चुनाव में मुद्दा बना था गोतस्करी…

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में गोतस्करी बड़ा मुद्दा बना था। अलवर के सांसद रहे महंत बालकनाथ भी गोतस्करी के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने तिजारा विधानसभा से चुनाव लड़ते वक्त रैलियों में भी गोतस्करों को चेताया था और पुलिस को भी नसीहत दी थी। मगर अब भाजपा सत्ता में है। इसके बाद गोतस्करों पर एक के बाद एक कड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है।

जहां से कांग्रेस विधायक जीते वहीं गोतस्करी ज्यादा…

जहां कांग्रेस भाजपा के राज में गोतस्करी बढ़ने के आरोप लगा रही है वहीं भाजपा का भी कहना है कि नूंह के साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस जीती है और कांग्रेस ही गोतस्करी को बढ़ावा दे रही है। अलवर ग्रामीण से जहां नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली विधायक हैं तो रामगढ़ विधानसभा से जुबेर खान और किशनगढ़ बास विधानसभा में भी कांग्रेस के दीपचंद खैरिया विधायक हैं। इसलिए भाजपा अब इसे लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा मुद्दा बनाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000