अखिलेश यादव का जयपुर में बड़ा बयान, अधिकारी UP से कमाकर राजस्थान में कर रहे हैं इन्वेस्ट

यूपी में उपचुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ गुरूवार को एक शादी में शामिल होने जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी, यूपी पुलिस के अधिकारियों और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, यूपी में उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी सभी 9 सीटों पर हार रही है। दरअसल, जयपुर में अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ अधिकारी राजस्थान में पैसा इन्वेस्ट कर रहे है, राजस्थान में उनको सपोर्ट भी मिल रहा है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि क्या पुलिस, प्रशासन और आयोग की जिम्मेदारी होती है कि ज्यादा से ज्यादा वोट डाले, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि वोट डालने से रोका जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप समाजवादी हैं, आदिवासी हैं, पिछड़े हैं तो आप वोट डालने नहीं जा सकते हैं। BJP नेताओं पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को सबसे निचले स्तर पर ले गई है।

राजस्थान के अधिकारियों पर लगाए आरोप…

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में इसी वजह से कमिश्नर दूसरे प्रदेश से लाये गए हैं कि जिससे ये लूट कर वहां से जा सकते। उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आपके यहां से भी कुछ अधिकारी यूपी आये हैं और यूपी का पैसा राजस्थान में निवेश कर रहे हैं। राजस्थान से उनको सपोर्ट भी मिल रहा है। अगर आप ऐसे अधिकारियों को जानते हैं तो आप भी हमारी मदद करें।

एक वस्त्र पहनने से योगी नहीं होता- अखिलेश…

इस दौरान उनसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब उनके बारे में क्या कहें। अडानी के मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, जो आगे तक चलेगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, एक वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता है, विचार से योगी बनता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000