फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव का सवाल- कहां है सरकार, बोले- तार-तार हो रही देश और प्रदेश की छवि

आगरा। फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी महिला पर्यटक एस्मा की मौत के मामले में जहां स्वास्थ्य विभाग की घोर‌ लापरवाही सामने आ रही है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा है कि प्रदेश सरकार कहां है।

फतेहपुर सीकरी स्मारक में फ्रांसीसी महिला पर्यटक एस्मा एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। गुरुवार दोपहर 12.45 बजे हादसा हुआ। एक घंटे बाद लगभग 1:45 बजे सरकारी एंबुलेंस पहुंची। एक घंटा फतेहपुर सीकरी से आगरा पहुंचने में लगा। पहले एसएन इमरजेंसी ले गए। यहां से अपराह्न 3:45 बजे सिकंदरा हाईवे स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एस्मा को मृत घोषित कर दिया।

जानें पूरा मामला…

विश्वदाय स्मारक में आकस्मिक स्थिति में पर्यटकों के लिए एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली।पति एलेस मदद के लिए चिल्लाते रहे।सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में एस्मा स्मारक में फर्श पर पड़ी तड़पती रही।बिचपुरी से एंबुलेंस भेजी गई, उसे भी पहुंचने में एक घंटा लगा।अस्पताल पहुंचने में जैसे-जैसे देर हो रही थी,एस्मा की जान उतने ही खतरे में जा रही थी।अंत में वो हुआ, जिसने विदेशी पर्यटक को झकझोर कर रख दिया।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एस्मा को मृत घोषित कर दिया।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर ये लिखा…

महिला पर्यटक एस्मा की मौत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि उप्र के फ़तेहपुर सीकरी में एंबुलेंस उपलब्ध न होने की वजह से किसी विदेशी मूल के मेहमान की जान चली जाना बेहद दुखद ख़बर है। श्रद्धांजलि। इन ख़बरों से देश-प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तार-तार हो जाती है। आखिर प्रदेश सरकार कहां है।

कराई जाएगी अब स्थायी एंबुलेंस की व्यवस्था…

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल पर स्थायी रूप से एंबुलेंस उपलब्ध रहती है। फतेहपुर सीकरी में एंबुलेंस सुविधा नहीं है। ताजमहल की तरह फतेहपुर सीकरी में भी स्थायी एंबुलेंस की व्यवस्था कराएंगे। इस तरह की घटना यहां पहली बार हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000